संप्रेक्षण गृह का सचिव ने किया निरीक्षण
संस, अल्मोड़ा : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव योगेंद्र कुमार सागर ने पांडेखोला में स्थित राजकीय स
By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Jul 2019 10:54 PM (IST)Updated: Wed, 10 Jul 2019 06:49 AM (IST)
संस, अल्मोड़ा : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव योगेंद्र कुमार सागर ने पांडेखोला में स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान सागर ने संप्रेक्षण गृह में कार्य कर रहे कर्मचारियों से कहा कि संप्रेक्षण गृह में रह रहे बच्चों को शिक्षा के साथ साथ नैतिक शिक्षा का पाठ भी पढ़ाया जाए। उन्होंने बच्चों के खानपान, रहन सहन और स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान सचिव सागर ने बच्चों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया और कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। सागर ने कहा कि परिसर में साफ सफाई का भी पूरा पूरा ख्याल रखा जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें