वन महोत्सव के तहत पौधरोपण किया गया
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : वन विभाग द्वारा वन महोत्सव का आयोजन किया गया। एक सप्ताह तक चले इस महोत्सव मे
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : वन विभाग द्वारा वन महोत्सव का आयोजन किया गया। एक सप्ताह तक चले इस महोत्सव में लोगों को वनों के संरक्षण के लिए जागरूक करने का प्रयास किया गया। वहीं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर विभिन्न प्रजातियों के 125 पौधों का रोपण किया गया।
रविवार को वन विभाग के रेस्क्यू सेंटर के वन क्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान चौड़ी पत्तीवाले व फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान काफल, बांज, पांगर, देवदार सहित अनेक प्रजातियों के पौधे लगाए गए। विधान सभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने काफल का पौध लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पूरे देश को स्वच्छ वातावरण देता है। हमें प्रदेश को और अधिक हरा भरा बनाना होगा। उन्होंने कहा कि पौधों के रोपण के साथ साथ रोपित किए गए पौधों को संरक्षण देना भी आवश्यक है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविद पिलख्वाल ने भी पौधारोपण के साथ साथ उनके संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं डीएफओ खुशाल सिंह रावत ने कहा कि वन विभाग समय समय पर पौधरोपण करता रहता है। वनों को हरा भरा करने की मुहिम लगातार जारी रहेगी। पौधरोपण में जीजीआईसी एनटीडी की छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। कार्यक्रम का संचालन रवि रौतेला ने किया। कार्यक्रम में एडीएम बीएस फिरमाल, वन संरक्षक प्रवीण कुमार, डीएफओ खुशाल सिंह रावत, रेंजर मोहन राम, संचिता वर्मा, दिनकर जोशी, केएन पांडे, हरीश टम्टा, शंकर कांडपाल, धमेंद्र बिष्ट, बंशीलाल कक्कड़, नरेश वर्मा, श्याम सिंह रावत, हेम लता वर्मा, हेमलता पाठक, दीपा उपाध्याय, मीरा नेगी, भगवती उपाध्याय, रूप सिंह आदि मौजूद रहे।