Move to Jagran APP

जलशक्ति अभियान पर रहेगी केंद्र की नजर

संवाद सहयोगी रानीखेत मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जल शक्ति अि

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jul 2019 04:54 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jul 2019 04:54 PM (IST)
जलशक्ति अभियान पर रहेगी केंद्र की नजर
जलशक्ति अभियान पर रहेगी केंद्र की नजर

संवाद सहयोगी, रानीखेत : मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जल शक्ति अभियान, हरेला पर्व, मानसून के दौरान वृहद पौधरोपण तथा मौजूदा मानसून की पूर्व तैयारियों की समीक्षा की। वर्षा काल में वृहद पौधरोपण के साथ ही जल संचय, संरक्षण व जल संरक्षण आदि मुहिम का श्रीगणेश हरेला पर्व से किया जाएगा। मुख्य सचिव उत्पल ने सभी जिलाधिकारियों को तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए। कहा कि केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे जल शक्ति अभियान अभियान के तहत किए जा रहे कायरें की सीधे निगरानी के लिए राज्य में नैनीताल जनपद को चुना गया है।

loksabha election banner

वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग में आयुक्त कुमाऊॅ मण्डल राजीव रौतेला ने जल शक्ति अभियान व हरेला पर्व पर पौधारोपण के लिए बैठक कर विस्तृत कार्य योजना तैयार किए जाने की जानकारी दी। बताया कि कोसी नदी पुनर्जीवितीकरण कार्य पिछले वर्ष से जारी है तथा इस वर्ष अल्मोड़ा जिले की दो, नैनीताल में शिप्रा, बागेश्वर में गरुड़ गंगा, चंपावत की गौड़ी नदी को पुनर्जीवित करने को महाअभियान चलाया जाएगा। साथ ही सेना व पैरामिलिट्री फोर्स भी हिस्सा बनेगी व अन्य लोगों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा।

..........

शिप्रा के लिए लगाएंगे 14.11 लाख पौंधे

डीएम नैनीताल सविन बंसल ने बताया कि जल शक्ति अभियान के तहत वन, कृषि, उद्यान, आजीविका, ग्राम्य विकास, जलागम, सिंचाई, स्वजल आदि विभाग महाभियान के जरिये पौधरोपण, जल संचय, संरक्षण एवं संवर्धन कायरें को अंजाम देंगे। शिप्रा नदी को पुनर्जीवित करने को माईक्त्रो प्लान तैयार कर लिया गया है। 311 जल संरक्षण एवं संव‌र्द्धन कार्य किए जाएंगे। 14.11 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही हरेला पर्व पर शिप्रा नदी क्षेत्र के नौ हेक्टेयर क्षेत्रफल में आठ हजार पौधे लगाए जाएंगे। इस मौके पर मुख्य वन संरक्षक कुमाऊॅ डॉ. विवेक पाण्डेय, मुख्य अभियंता सिंचाई एमसी पाण्डेय, सीडीओ विनीत कुमार, वन संरक्षक तेजस्वनी पाटिल धकाते, प्रभागीय वनाधिकारी टीआर बीजूलाल, अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपागी, परियोजना निदेशक बालकृष्ण, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी आदि।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.