Move to Jagran APP

पर्वतारोही चेतन पांडे की गमगीन माहौल में अंत्येष्टि

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : नगर के लक्ष्मेश्वर निवासी पर्वतारोही चेतन पांडे का शव उनके घर आने के बाद गुर

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Jul 2019 11:00 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jul 2019 11:00 PM (IST)
पर्वतारोही चेतन पांडे की गमगीन माहौल में अंत्येष्टि
पर्वतारोही चेतन पांडे की गमगीन माहौल में अंत्येष्टि

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : नगर के लक्ष्मेश्वर निवासी पर्वतारोही चेतन पांडे का शव उनके घर आने के बाद गुरुवार को विश्वनाथ घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान, जिलाधिकारी नितिन भदौरिया समेत अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया। चेतन के शव को उनके चचेरे भाईयों ने मुखाग्नि दी। चेतन के अंतिम संस्कार के बाद अब नगर के लोग उनके घर सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

loksabha election banner

गुरुवार की तड़के चेतन का शव उनके पैतृक घर लक्ष्मेश्वर लाया गया। जहां कुछ देर शव को घर पर दर्शन के लिए रखने के बाद सैंकड़ों लोगों की भीड़ के साथ उनके शव को विश्वनाथ घाट ले जाया गया। जहां उनके चचेरे भाईयों ने उनके शव को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान यात्रा में शामिल सभी लोगों की आंखें नम थी। चेतन स्वभाव से काफी मिलनसार थे, इसलिए सुबह से ही उनके घर में लोगों की भीड़ एकत्र होनी शुरू हो गई थी। प्रदेश के डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि चेतन एक साहसी पर्वतारोही थे और वह पूर्व में कई चोटियों को फतह कर चुके थे। चौहान ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया और उनके परिजनों को हरसंभव मदद देने की बात भी कही। उन्होंने माना कि प्रशासन द्वारा रेस्क्यू कार्य में देरी की गई। जिसके लिए वह मुख्यमंत्री से इस मामले में व्यक्तिगत रूप से वार्ता करेंगे। ताकि भविष्य में इस तरह की घटना ना दोहराई जा सके। चेतन के अंतिम संस्कार में आपदा अधिकारी राकेश जोशी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, सभासद मोनू साह, गोविद पिलख्वाल, बिट्टू कर्नाटक, त्रिलोचन जोशी, हिमांशु पांडे, सौरभ पांडे, संजय बिष्ट, ध्रुव जोशी, सतीश चंद्र जोशी, भावेष पांडे, सुनील भंडारी, विनय पांडे, कुंदन भाकुनी, विरेंद्र भाकुनी, सुनील कर्नाटक, हेम जोशी, नमित जोशी, दीवान बिष्ट, सुधांशु रौतेला सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.