वन विभाग ने सात बंदरों को पकड़ा
संस, अल्मोड़ा: नगर के लोग कटखने बंदरों के आतंक से परेशान है। बंदरों की समस्या से निजात के लिए वन विभा
संस, अल्मोड़ा: नगर के लोग कटखने बंदरों के आतंक से परेशान है। बंदरों की समस्या से निजात के लिए वन विभाग ने बंदरों को पकड़ने की कवायद शुरू कर दी है। वहीं बंदरों को पकड़कर उनका बधियाकरण किया जा रहा है।
नगर में बंदरों के आतंक से बच्चे, युवा, महिलाएं सभी परेशान हैं। आए दिन कटखने बंदर लोगों को काट रहे हैं। नगर के कई स्थानों पर कटखने बंदरों के भय से लोग चोटिल भी हो चुके हैं। लोगों की समस्याओं को देखते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर अब वन विभाग के अधिकारियों ने बंदरों को पकड़कर उनका बधियाकरण कराने की व्यवस्था कर दी है। वन विभाग ने इसके लिए नगर के चार युवाओं की एक टीम को बंदर पकड़ने के कार्य में लगा दिया है। उन्हें एक बंदर पकड़ने के तीन सौ रुपए दिए जा रहे हैं। शुक्रवार को टीम ने नगर के पांडेखोला और चितई क्षेत्र से सात बंदरों को पकड़ा। जिन्हें एनटीडी स्थित चिड़ियाघर के रेस्क्यू सेंटर में रखा गया। शनिवार को इन बंदरों को बधियाकरण पशु चिकित्साधिकारियों द्वारा किया गया। वन क्षेत्राधिकारी चिड़ियाघर मोहन राम आर्या ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर बंदरों को पकड़ कर बधियाकरण की कार्रवाई की गई। बधियाकरण किए गए बंदरों को बुधवार को दूर घने जंगलों में छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी बंदरों को पकड़कर उनके बधियाकरण की कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान डॉ. योगेश शर्मा, डॉ. कमल दुर्गापाल, डॉ. करन गुप्ता, डॉ. सुरेंद्र सिंह गब्र्याल, हेमलता पाठक, खजान सिंह मेहता, मोहित तिवारी आदि शामिल रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप