Move to Jagran APP

शिक्षा का मंदिर फिर शर्मसार, एक और मास्साब पर छेड़छाड़ का आरोप

संवाद सहयोगी रानीखेत विकासखंड ताड़ीखेत का जीआइसी कुनेलाखेत की साख पर करीब दो वर्ष बा

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 May 2019 11:05 PM (IST)Updated: Sat, 18 May 2019 06:29 AM (IST)
शिक्षा का मंदिर फिर शर्मसार, एक और मास्साब पर छेड़छाड़ का आरोप
शिक्षा का मंदिर फिर शर्मसार, एक और मास्साब पर छेड़छाड़ का आरोप

संवाद सहयोगी, रानीखेत : विकासखंड ताड़ीखेत का जीआइसी कुनेलाखेत की साख पर करीब दो वर्ष बाद फिर बट्टा लग गया है। यहां एक और शिक्षक पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आए दिन अभद्रता से आजिज कुछ छात्राओं की शिकायत पर महिलाएं विद्यालय जा धमकी। आरोपित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई पर जोर दिया। इधर प्रधानाचार्य ने शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है।

loksabha election banner

राजकीय इंटर कॉलेज कुनेलाखेत के एक शिक्षक पर आरोप है कि वह छात्राओं से आए दिन छेड़छाड़ करते हैं। चर्चा है कि 8वीं व नवीं की छात्राओं से अभद्रता लंबे समय से की जाती रही है। सूत्रों के मुताबिक इंतहा होने पर किशोरियों ने अपनी मां से शिकायत की। इस पर शुक्रवार को मामला तूल पकड़ गया। एक गांव की दो महिलाएं विद्यालय जा पहुंची। उन्होंने शिक्षक जैसे सम्मानित पद पर सवाल उठाते हुए छात्राओं से छेड़छाड़ की शिकायत की। इस पर प्रधानाचार्य पीसी शुक्ला ने आरोपित शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है। यह मामला खासी चर्चाओं में आ गया। बताते चलें कि करीब दो वर्ष पूर्व भी इसी विद्यालय में छात्राओं से अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ के आरोप लगे थे। कई दिनों तक खासा हंगामा मचा। अभिभावकों ने आंदोलन भी किए। हालांकि बाद में मामला रफादफा हो गया था। मगर शुक्रवार को शिक्षा का मंदिर छेड़छाड़ के आरोप से दोबारा शर्मसार हो गया।

================

'दो महिलाएं आई थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि संस्कृत के अध्यापक छेड़छाड़ करते हैं। स्पष्टीकरण मांगा है। खंड शिक्षाधिकारी को भी सूचना दे दी है। आरोपित शिक्षक उम्रदराज हैं। किसी की मनोवृत्ति पर क्या कहा जाय।

-पीसी शुक्ला, प्रधानाचार्य'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.