अल्मोड़ा के पांच खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में दिखाएंगे जलवा
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के लिए अल्मोड़ा से पांच खिलाड़ियों का चयन किया
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के लिए अल्मोड़ा से पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया है। यह खिलाड़ी 22 मई से स्पोर्ट्स स्टेडियम धनगड़ी नेपाल में होने वाली प्रतियोगिता में अपना जलवा दिखाएंगे।
राष्ट्रीय कोच यशपाल भट्ट ने बताया कि अल्मोड़ा से इस प्रतियोगिता के लिए सीनियर पुरूष वर्ग के 51-55 किलोग्राम भार वर्ग में यशपाल भट्ट, सब जूनियर बालिका वर्ग में जीजीआइसी की प्राची आर्या, जूनियर वर्ग में विवेकानंद इंटर कॉलेज की अंजलि तिवारी, कैडेट वर्ग में एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज की सरिता गैड़ा व शिवानी का चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि इन सभी खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया किया गया है। नेशनल कराटे एकेडमी इंडिया के महासचिव सतीश जोशी ने बताया कि 22 से 25 मई तक होने वाली अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में भारत, नेपाल, भूटान, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान व थाईलैंड के 650 से अधिक चयनित खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि भारत की 48 सदस्यीय टीम में अल्मोड़ा के भी पांच खिलाड़ी शामिल हैं। खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर निवर्तमान सांसद अजय टम्टा, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, जिला कबड्डी एसोसिएशन के भानु प्रकाश जोशी, उपनेता विधान सभा करन माहरा, एशियन पदक विजेता प्रज्ञा जोशी, एसके राय, नीलेश जोशी, प्रेम शर्मा, भगवती प्रसाद गौड़, जिला कराटे संघ के भूपाल सिंह बिष्ट, ममता रावत आदि ने खिलाड़ियों के चयन पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप