आजीवन सहयोग राशि को सौंपे 1. 77 लाख के चेक
द्वाराहाट: भाजपा आजीवन सहयोग निधि के तहत विभिन्न न्याय पंचायत कार्यकर्ताओं ने 1. 77 लाख रुपये क
द्वाराहाट: भाजपा आजीवन सहयोग निधि के तहत विभिन्न न्याय पंचायत कार्यकर्ताओं ने 1. 77 लाख रुपये की धनराशि के चेक भेंट किए। जालली मंडल में कार्यकर्ताओं ने संयोजक कैलाश भट्ट को 1. 25 लाख के चेक सौंपे। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष जनार्जन पाडे, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र रौतेला, पंकज कुमार, प्रेम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विजयपुर न्याय पंचायत में कार्यकर्ताओं ने मंडल महामंत्री उमेश भट्ट को 25 हजार की राशि के चेक भेंट किए। इस दौरान त्रिलोक सिंह बजेठा, देव सिंह, नंदन सिंह, बंशीधर तिवारी, हरीश पंत, युगल किशोर आदि मौजूद रहे। उधर कामा और दुधोली न्याय पंचायतों में आयोजित बैठकों में 27 हजार की राशि आजीवन सहयोग निधि के रूप में कार्यकर्ताओं ने एकत्र कर पार्टी फंड के लिए भेजी। मौके पर मंडल अध्यक्ष घनस्याम भट्ट, मोहन सिंह अधिकारी, दिनेश पाडे, मंडल महामंत्री महेश कैड़ा, कुंदन नेगी, पंकज तिवारी व गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे।