Move to Jagran APP

चौखुटिया में 12 लोगों ने लिया उक्रांद की सदस्यता

चौखुटिया में उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) में युवाओं का कारवां बढ़ता जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 11:17 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 11:17 PM (IST)
चौखुटिया में 12 लोगों ने लिया उक्रांद की सदस्यता
चौखुटिया में 12 लोगों ने लिया उक्रांद की सदस्यता

संस, चौखुटिया: उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) में युवाओं का कारवां बढ़ता जा रहा है। रामपुर क्षेत्र के रिवाड़ी गांव में रविवार को 60 से अधिक युवाओं व महिलाओं ने पार्टी का दामन थाम लिया। यूथ ब्लाक अध्यक्ष मनोज तड़ियाल व महिला नेत्री जिला पंचायत उपाध्यक्ष कांता रावत ने सदस्यता दिलाई एवं फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। वक्ताओं ने युवा शक्ति व मातृशक्ति को संगठन की रीढ़ बताया। कहा कि इनकी सक्रिय भागीदारी से ही चुनाव फतह किया जा सकता है।

loksabha election banner

रामपुर क्षेत्र अंतर्गत रिवाड़ी गांव के बरात घर परिसर में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि युवा वर्ग कांग्रेस व भाजपा बारी-बारी से उत्तराखंड में राज कर रहे हैं, लेकिन इनके पास युवाओं के लिए रोजगार की कोई ठोस नीति नहीं हैं। जो अब तेजी से क्षेत्रीय ताकत उक्रांद में शामिल हो रहे हैं। वक्ताओं ने गांवों से बढ़ते पलायन पर भी चिंता जताई। पूर्व प्रधान महेशानंद जोशी, महिला मंगल दल अध्यक्ष रेखा देवी, प्रधान बादर राम, बलवंत नेगी, जिलाध्यक्ष गजेंद्र नेगी, प्रधान ज्योति देवी ने विचार रखे।

इस अवसर पर महेशा नंद नैनवाल, लीला राम, मदन नेगी, जगदीश उप्रेती, भवान सिंह, बाग सिंह नेगी, नरेंद्र मेहरा, आनंद मेहरा, सूबेदार खीमानंद, पूर्व कै. प्रेम सिंह नेगी, हिमांशु पांडे, संदीप नेगी, योगेश, धीरज नेगी, जयपाल, मोहन कंडारी, मन्नू जोशी, जयपाल, मनोज गिरि, उदय नेगी, दीपू नेगी, वीरेंद्र, उमेश जोशी, गोबिंद, बबलू व निखिल मेहरा समेत अन्य मौजूद रहे।

--------------

संगठन की मजबूती का लिया संकल्प

संवाद सूत्र, कपकोट : उत्तराखंड क्रांति दल ब्लाक इकाई की बैठक में संगठन की मजबूती जोर दिया गया। मौके पर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए गोविद मेहता को अध्यक्ष और त्रिलोक सिंह को महामंत्री बनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि जल्द ग्राम पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा।

ब्लाक मुख्यालय में यूकेडी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष हीरा बल्लभ भट्ट ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की पहाड़ विरोधी नीतियों के चलते पहाड़ का विकास ठप हो गया है। कोरोना काल में हजारों की संख्या में लोग जिले में आए, लेकिन सरकार उन्हें यहां रोकने में कामयाब नहीं हो पाई। आज युवा कोरोना काल में ही जाने को मजबूर हैं। पलायन की गति में तेजी आ रही है। रोजगार स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क जैसी सुविधा गांव तक नहीं पहुंच रही है। किसानों की खेती को बंदर और सूअर उजाड़ रहे हैं, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। मौके पर सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी चुनावों के लिए कमर कसने को कहा। उन्होंने कहा कि जनता विकल्प के रूप में यूकेडी की ओर देख रही है। वह भाजपा-कांग्रेस के की नीतियों से त्रस्त है। जिसका उसे वह जवाब देगी।

संगठन के लिए हीरा सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष, मुकेश सिंह शाही प्रचार सचिव, किशोर सिंह गड़यिा मंत्री, खुशाल सिंह मेहरा कोषाध्यक्ष, दुर्गा सिंह मेहता युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी, मेहरमान सिंह गडिया, योगेश दानू, बलवंत कार्की, आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.