Move to Jagran APP

केवी के 10 खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में दिखाएंगे दम

संवाद सहयोगी रानीखेत केंद्रीय विद्यालय क्षेत्रीय स्तर (रीजनल) खेलों में केंद्रीय विद्यालय के खिलाड़ि

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 May 2019 05:46 PM (IST)Updated: Thu, 02 May 2019 05:46 PM (IST)
केवी के 10 खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में दिखाएंगे दम
केवी के 10 खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में दिखाएंगे दम

संवाद सहयोगी, रानीखेत : केंद्रीय विद्यालय क्षेत्रीय स्तर (रीजनल) खेलों में केंद्रीय विद्यालय के खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया। शानदार प्रदर्शन कर विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं 19 पदकों पर कब्जा जमाया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के दस खिलाड़ियों का 50वीं राष्ट्रीय खेल के लिए चयन किया गया है।

loksabha election banner

22 से 24 अप्रैल तक देहरादून में हुई केवि की क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय के 36 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें से 19 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर विभिन्न प्रतियोगिता में पदक जीते। टीम के साथ गए संजीव झा, अर्णव मंडल, वीणा व रीना ने बताया कि हरीश मेहरा, राहुल सिंह रावत, रितिका बोरा, भूमिका काडपाल, कंचन रावत, वर्तिका बिष्ट, शशाक नेगी, उत्कर्ष सिंह देव, नीरज सिंह किरौला, सूरज सिंह नगरकोटी, प्रभात कपकोटी, करन भगत, प्रियाशु जलाल, हिमानी सती व ममता तिवारी ने विद्यालय के लिए पदक जीते। विद्यार्थियों के राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर प्राचार्य सुनील कुमार जोशी, खेल प्रशिक्षक करन सिंह, ललित बिष्ट, फिलोमीना पैट्रिक व नरेंद्र भैसोड़ा आदि ने इसे नगर व विद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।

==============

राष्ट्रीय खेलों के इनका हुआ चयन

=ताइक्वांडो : प्रभात कपकोटी, सूरज नगरकोटी, नीरज सिंह किरोला, करन भगत व शशाक नेगी

=योग: प्रियाशु सिंह जलाल, जय मेहरा, वैभव चंद्र, उत्कर्ष भगत व तान्या टनवाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.