विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कहीं नए स‍ि‍यासी समीकरणों की सुगबुगाहट तो नहीं? सपा सांसद प्र‍िया सरोज और राजीव राय संग नजर आए यूसुफ पठान

By Naushad KhanEdited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 26 Oct 2026 06:52 PM (IST)

पूर्व क्रिकेटर और सांसद यूसुफ पठान सपा सांसदों प्रिया सरोज व राजीव राय के साथ एक तस्वीर में दिखे, जिससे ...और पढ़ें

यूसुफ पठान सपा सांसदों संग दिखे, क्या यह नए राजनीतिक समीकरणों का संकेत है या सिर्फ क्रिकेट कनेक्शन।

यूसुफ पठान सपा सांसदों संग दिखे, क्या यह नए राजनीतिक समीकरणों का संकेत है या सिर्फ क्रिकेट कनेक्शन।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, वाराणसी। सपा के घोसी सांसद राजीव राय और सपा की मछलीशहर सांसद प्र‍िया सरोज के साथ इस समय सबसे अध‍िक चर्चा में रहने वाले सांसद यूसुफ पठान साथ फोटो के एक ही फ्रेम में नजर आए तो स‍ियासी गुणा ग‍ण‍ित की चर्चा स्‍वाभाव‍िक है।    

बताते चलें क‍ि पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान पश्चिम बंगाल की बहरामपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और वहां से पांच बार के कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी को हराकर जीत दर्ज की थी।
 
इसके बाद यूसुफ पठान ने बाद में तृणमूल कांग्रेस से अलग होकर दो अन्य सांसदों (खलील उर रहमान और अबू ताहिर खान) के साथ नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया के बागी गुट में शामिल हो गए हैं। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया था क‍ि वे भाजपा या एनडीए में शामिल नहीं होगे। मगर वह सपा के दो सांसदों के साथ नजर आए तो चर्चा शुरू हो गई। 

दरअसल यह तस्‍वीर मछलीशहर सांसद प्र‍िया सरोज ने अपने सोशल मीड‍िया प्रोफाइल से जारी की है। यूसुफ पठान क्रि‍केटर रहे हैं और क्रि‍केटर र‍िंकू स‍िंंह के साथ प्र‍िया सरोज की शादी इसी साल द‍िसंबर में होने जा रही है। माना जा रहा है क‍ि फोटो के पीछे क्र‍िकेट कनेक्‍शन ही है और इसका स‍ियासी समीकरण कुछ भी नहीं।  

यह तस्‍वीर भारत की अध्यक्षता (BRICS Chairship) के अंतर्गत संसद भवन परिसर, नई दिल्ली में आयोजित 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के पहले प्लेनरी सत्र में मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय और विधायी आयोजन में उनकी उपस्थिति ने न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर युवा नेतृत्व की मज़बूत दावेदारी को प्रस्तुत किया है।

सांसद प्रिया सरोज की प्रमुख भागीदारी और मुख्य बिंदु:
संसदीय प्रतिनिधि के रूप में चयन: लोकसभा अध्यक्ष के विशेष नामांकन के तहत सांसद प्रिया सरोज को इस महत्वपूर्ण ब्रिक्स संसदीय मंच के पहले प्लेनरी सत्र में शामिल होने के लिए अधिकृत किया गया था।

वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर फोकस: सम्मेलन के दौरान उन्होंने सदस्य तथा साझीदार देशों के प्रतिनिधियों के साथ वैश्विक सहयोग, विधायी संवाद और सतत विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

युवा एवं ऊर्जावान नेतृत्व: संसद में लगातार अपने क्षेत्र के विकास, जनहित के मुद्दों और मुखरता के लिए पहचानी जाने वाली सांसद प्रिया सरोज ने इस वैश्विक मंच पर भी भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई।

इस दो दिवसीय (26 और 27 अक्टूबर 2026) सम्मेलन में विभिन्न ब्रिक्स देशों के संसदीय प्रतिनिधिमंडल आपसी कूटनीति, विधायी साझेदारियों और साझा वैश्विक चुनौतियों के समाधान पर मंथन कर रहे हैं।