वाराणसी में दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
वाराणसी में 23 सितंबर को घायल हुए विनीत यादव उर्फ धर्मेंद्र यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ...और पढ़ें

वाराणसी में घायल युवक की मौत पर हत्या का आरोप, तीन नामजद, दो हिरासत में।
HighLights
विनीत यादव उर्फ धर्मेंद्र यादव की इलाज के दौरान मौत हुई।
परिजनों ने दुर्घटना को हत्या बताकर मामला दर्ज कराया।
पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों में से दो को हिरासत में लिया।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के नैपुरा, नरोत्तमपुर के रहने वाले विनीत यादव उर्फ धर्मेंद्र यादव 23 सितंबर की देर रात घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े थे। पास में बाइक भी टूटी पड़ी थी। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग तत्काल उसे ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां गंभीर हालत में इलाज चल रहा था। शुक्रवार की भोर में इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई।
घायल के पिता पत्तू सरदार आरा मशीन का काम करते हैं। धर्मेंद्र चार भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार वालों के अनुसार 23 सितंबर की शाम को वह अपने किसी मित्र के यहां रामनगर गया था। जहां पार्टी के बाद कैसे घर आया और कहां दुर्घटना हुई इससे घर के लोग भी अनजान हैं। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी है। जिसके बाद लंका पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के स्वजन 23 की रात को खुद ट्रामा सेंटर बीएचयू में दुर्घटना बताकर भर्ती कराए थे। उसके बाद 24 की रात में नामजद तहरीर दिए जिसपर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
शुक्रवार की सुबह ट्रामा सेंटर से मेमो आने पर पता चला कि घायल की मौत हो चुकी है। स्वजन की तहरीर के अनुसार आरोपित मुकेश यादव उर्फ गोलू नैपुरा , आकाश जायसवाल नरोत्तमपुर ग्राम प्रधान का भाई , साहिल सिंह नरोत्तमपुर लंका के रहने वाले हैं। पुलिस ने दो आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू करा दिया है। सीसीटीवी और जांच के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।
