विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में सियार के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, इम्यूनोग्लोबिन न मिलने से रेफर, मंडलीय चिकित्सालय में चल रहा है इलाज

By Shivam SinghEdited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 30 Sep 2026 02:00 PM (IST)

वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र में सियार के हमले से 19 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सेवापुरी पीएचसी ...और पढ़ें

वाराणसी में सियार के हमले से युवक गंभीर, रेबीज वैक्सीन की कमी से बढ़ी चिंता।

वाराणसी में सियार के हमले से युवक गंभीर, रेबीज वैक्सीन की कमी से बढ़ी चिंता।

HighLights

  1. मिर्जामुराद में सियार के हमले से युवक गंभीर रूप से घायल।

  2. सेवापुरी पीएचसी पर रेबीज इम्यूनोग्लोबिन उपलब्ध नहीं था।

  3. मंडलीय चिकित्सालय में युवक का इलाज जारी, एंटी-रेबीज वैक्सीन दी गई।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र में मंगलवार शाम सियार के हमले से 19 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सेवापुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रेबीज इम्यूनोग्लोबिन उपलब्ध न होने के कारण उसे मंडलीय चिकित्सालय रेफर करना पड़ा, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मिर्जामुराद के अभिषेक पर अचानक सियार ने हमला कर दिया। सियार के काटने और नोचने से युवक के शरीर पर कई गहरे घाव हो गए। स्वजन ने तुरंत उसे सेवापुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार तो किया, लेकिन रेबीज से बचाव के लिए जरूरी इम्यूनोग्लोबिन वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीज को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

मंडलीय चिकित्सालय में पहुंचने पर अभिषेक की हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों ने तुरंत एंटी-रेबीज वैक्सीन के साथ इम्यूनोग्लोबुलीन इंजेक्शन लगाकर इलाज शुरू कर दी है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि बुधवार को 115 डोज एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं। इनमें से आठ मरीजों को इम्यूनोग्लोबिन इंजेक्शन भी देना पड़ा। अभिषेक का इलाज जारी है और चिकित्सक उसकी हालत पर नजर रखे हुए हैं।

इलाके में सियारों की बढी आवाजाही
मरीज ने ने बताया कि इलाके में सियारों की आवाजाही बढ़ गई है। कई गांवों में जंगली जानवरों के हमलों की घटनाएं सामने आ रही हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से सियारों को पकड़ने तथा रेबीज की दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है।