Move to Jagran APP

प्याज की माला पहनकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, सरकार से महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राबट्रर्सगंज स्थित चाचा नेहरू पार्क में शनिवार को प्याज की माला गले में पहन कर वर्तमान सरकार की नीतियों एवं उनकी व्यवस्थाओं का विरोध किया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sat, 30 Nov 2019 05:14 PM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2019 05:14 PM (IST)
प्याज की माला पहनकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, सरकार से महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग
प्याज की माला पहनकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, सरकार से महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग

सोनभद्र, जेएनएन। भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राबट्रर्सगंज स्थित चाचा नेहरू पार्क में शनिवार को प्याज की माला गले में पहन कर वर्तमान सरकार की नीतियों एवं उनकी व्यवस्थाओं का विरोध किया। नारेबाजी कर रहे लोगों ने केंद्र सरकार पर महंगाई पर अंकुश न लगाने का आरोप लगाया है। 

loksabha election banner

लोकसभा राबट्रर्सगंज इकाई अध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है। घरेलू सामान व दैनिक जीविका की चीजों का दाम दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। किसान, गरीब व मध्यम वर्गीय लोग महंगाई से प्रभावित हैं। सरकार प्याज के दाम पर अभी तक अंकुश नहीं लगा सकी है। सिलेंडर व सब्जियों के दाम भी बढ़ते जा रहे हैं। यह भी कहा कि गरीबों का निवाला प्याज है। वह रोटी के साथ प्याज खाकर सुख की नींद लेता है। लेकिन सरकार ने इसके दाम में इजाफा कर गरीबों का निवाला भी छीन लिया है। उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि महंगाई कर आम जनमानस की जेब पर डाका डाला जा रहा है। महासचिव संजय दुबे ने कहा कि किसान खेती कर लोगों का पेट भर रहा है लेकिन उसकी स्थिति पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। अगर प्याज के दाम बढ़ गए तो उसका किसानों को कोई फायदा नहीं है। इसका सीधा फायदा बिचौलिया उठा रहे हैं। श्रीकांत मिश्रा ने महंगाई पर जल्द से जल्द अंकुश लगाने की मांग की है। इसमें मदन श्रीवास्तव, शिव भजन दुबे, दिनेश भारती, ओंकार पांडे, बबलू, जावेद खान, रमेश भारती, साहिल, अभय चौधरी, बाबू, अखिलेश पांडे व दिनेश मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.