एयर शो के दौरान सेना का अधिकारी बनकर नमो घाट पर घूम रहे युवक को पकड़ा
वाराणसी में एयर शो के दौरान नमो घाट पर सेना का फर्जी अधिकारी बनकर घूम रहे अर्पित चतुर्वेदी को आदमपुर ...और पढ़ें

वाराणसी नमो घाट पर एयर शो के दौरान फर्जी सेना अधिकारी गिरफ्तार। (AI image)
HighLights
नमो घाट पर फर्जी सेना अधिकारी पकड़ा गया।
युवक अर्पित चतुर्वेदी ने खुद को कैप्टन बताया।
पुलिस ने जांच के बाद चालान कर छोड़ा।
जासं, वाराणसी। एयर शो के दौरान शनिवार की रात में नमो घाट पर बने हेलीपैड पर सेना का फर्जी अधिकारी बनकर घूम रहे एक युवक को आदमपुर पुलिस ने पकड़ लिया। युवक की पहचान अर्पित चतुर्वेदी के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार युवक खुद को सेना में कैप्टन के पद पर तैनात बता रहा था, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई।
आदमपुर थाना प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि नमो घाट पर एयर शो-2026 के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य सरकारी कार्यों में लगे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति सेना का अधिकारी बनकर नमो घाट हेलीपैड की तरफ घूम रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक से पूछताछ की।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम अर्पित चतुर्वेदी पुत्र सिद्धार्थ चतुर्वेदी निवासी एस-19/141 एबी-10, जदीद बाजार के पास, पीडब्ल्यूडी कालोनी, कैंट बताया। जब उसके बताए पते और सेना में पद के संबंध में जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि वह सेना में कैप्टन के पद पर तैनात नहीं है। पुलिस ने अर्पित चतुर्वेदी का चालान कर छोड़ दिया गया है।
