विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काशी विश्वनाथ मंदिर गेट पर महिलाओं से अश्लील हरकत करने वाला युवक गिरफ्तार

By Pradyuman Pandey RamuEdited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 23 Oct 2026 06:45 PM (IST)

थाना चौक पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत काशी विश्वनाथ मंदिर गेट पर महिलाओं से अश्लील हरकत करने वाले एक ...और पढ़ें

काशी विश्वनाथ मंदिर गेट पर महिलाओं से अश्लील हरकत करने वाला युवक गिरफ्तार।

काशी विश्वनाथ मंदिर गेट पर महिलाओं से अश्लील हरकत करने वाला युवक गिरफ्तार।

HighLights

  1. थाना चौक पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत कार्रवाई की।

  2. काशी विश्वनाथ मंदिर गेट पर अश्लील हरकतें कर रहा था।

  3. आरोपी अमन गुप्ता को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। थाना चौक पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए महिलाओं और लड़कियों के साथ अश्लील शब्दों का प्रयोग व अश्लील इशारा करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 22 अक्टूबर को महिला उपनिरीक्षक मानसी वर्मा टीम के साथ क्षेत्र में मामूर थीं, तभी काशी विश्वनाथ मंदिर गेट नंबर-03 के पास कुछ महिलाओं ने शिकायत की कि हल्के हरे रंग की शर्ट और नीली जींस पहना एक युवक गली में खड़ा होकर आने-जाने वाली महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी व अश्लील इशारे कर रहा है। 

बताया क‍ि सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी अमन गुप्ता पुत्र गोपाल गुप्ता (22), निवासी चौकसी मुन्नूगंज, थाना कोतवाली, शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर लिया। थाना चौक में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में की गई।