विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में युवा भाजपा नेता ने फंंदे पर लटक कर दी जान, पुल‍िस गुत्‍थी सुलझाने में जुटी

By Anoop AgrahariEdited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 29 Aug 2026 03:51 PM (IST)

वाराणसी में युवा भाजपा नेता सुनील शर्मा उर्फ 'मुंशी' ने अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने ...और पढ़ें

वाराणसी में युवा भाजपा नेता सुनील शर्मा ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी।

वाराणसी में युवा भाजपा नेता सुनील शर्मा ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी।

HighLights

  1. युवा भाजपा नेता सुनील शर्मा ने की आत्महत्या।

  2. वाराणसी के सिद्दगिरी बाग स्थित आवास पर घटना।

  3. पुलिस कर रही है मामले की गहन जांच।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। लक्सा थाना अंतर्गत सिद्धगिरी बाग निवासी युवा भाजपा नेता सुनील शर्मा उर्फ ‘मुंशी’ ने शनिवार को अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि सुनील शर्मा विश्वनाथ गली में खिलौने की दुकान और साड़ी की गद्दी का व्यवसाय करते थे।

साथ ही वह भाजपा में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जुड़े हुए थे। शनिवार को परिजनों ने उन्हें फंदे पर लटका देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिगरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

पुलिस परिजनों, पड़ोसियों और करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। घटना की खबर फैलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।