Move to Jagran APP

योगी सरकार से नहीं संभल रहा प्रदेश, आम जनता से नहीं कोई सरोकार : अजय कुमार लल्लू

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बलिया में कहा कि योगी सरकार से संभल नहीं रहा प्रदेश और आम जनता से कोई सरोकार नहीं है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Thu, 23 Jul 2020 05:48 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jul 2020 05:48 PM (IST)
योगी सरकार से नहीं संभल रहा प्रदेश, आम जनता से नहीं कोई सरोकार : अजय कुमार लल्लू
योगी सरकार से नहीं संभल रहा प्रदेश, आम जनता से नहीं कोई सरोकार : अजय कुमार लल्लू

बलिया, जेएनएन। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि सरयू किनारे बलिया जनपद के तुर्तीपार की आबादी को कटान व बाढ़ से बचाने के लिए यहां रिंग बंधा व स्पर बनाने की आवाज वे स्वयं सदन में उठाएंगे। कहा कि योगी सरकार से संभल नहीं रहा प्रदेश और आम जनता से कोई सरोकार नहीं है। इस दौरान वे एक राजभर परिवार संग खेत में बैठकर पानी पीए और उन्हें इस समस्या से उबारने का भरोसा दिया। मनियर की दिवंगत ईओ मणिमंजरी राय के घर गाजीपुर रवाना होने से पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पत्रकारों से कहा कि ईओ के परिजन लगातार सीबीआइ जांच की मांग कर रहे हैं। यह गंभीर मामला है, परिजनों की मांग को सरकार को अविलंब मान लेना चाहिए ताकि मामले का खुलासा हो सके।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष की लगाई क्लास

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने तुर्तीपार के बाद बिल्थरारोड विधानसभा के हल्दीरामपुर नारापार में नदी से कटान की स्थिति देखने के दौरान दर्जनों ग्रामीणों से सीधे वार्ता की। इस दौरान यहां के भौगोलिक स्थिति से अंजान जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय की जमकर क्लास भी लगाई। जनता से मुखातिब कराते हुए कहा कि इन्हें जानते हैं। फिर जिलाध्यक्ष से कहा कि जनता के बीच आया करें।

इंटक जिलाध्यक्ष की शिकायत को लिया संज्ञान

दुबेछपरा, गंगापुर, रामगढ़, नौरंगा में गंगा नदी पर हो रहे कटानरोधी कार्यो में कथित रूप से अनियमितता, लापरवाही व मानक के उलंघन का मामला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू आगामी मानसून सत्र में विधानसभा में उठाएंगे। वह अपने विधानसभा क्षेत्र तमकुहीराज से मनियर के दिवंगत ईओ मणिमंजरी राय के गाजीपुर जनपद अवस्थित उनके गांव जाते समय कुछ देर के लिए जनपद के खड़सरा गांव में पार्टी नेता बृजेश ङ्क्षसह गाट के आवास पर रुके थे। वहीं पहुंचे इंटक के जिलाध्यक्ष विनोद ने उनके समक्ष बाढ़ विभाग की लापरवाही को विस्तार से रखा। इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने अव्यवस्था व अनियमितता के खिलाफ अलख जगाने के लिए इंटक के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह की पीठ थपथपाई और आगे भी जनता की सेवा में लगे रहने को उत्साहित किया।

इससे पूर्व बलिया पहुंचने पर  जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र, कांग्रेसी नेता जनार्दन यादव, पूर्वांचल प्रभारी विश्वविजय ङ्क्षसह, अखिलेश कन्नौजिया, सुरेशमणी त्रिपाठी, मुकंद भास्कर मणी आदि ने स्वागत किया। इसके बाद वे कांग्रेसी नेताओं संग तुर्तीपार का सर्वे किया और संत गाडगे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संतों, ऋषिमुनियों की धरती बागी बलिया को नमन किया। इस दौरान कांग्रेस नेता जनार्दन यादव, मृत्युंजय शुक्ला, कोकिल राम, अखिलेश कन्नौजिया, चंद्रप्रताप सिंह बिसेन, अमल श्रीवास्तव, राजेश आदि मौजूद रहे।

पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष की माता का जाना हाल

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष बृजेश  गाट की माता जी का हाल जाना। उनकी माता जी लंबे समय से अस्वस्थ चल रही हैं। इस मौके पर उनके साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विश्व विजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

पूर्व जिला उपाध्यक्ष के चित्र पर चढ़ाए पुष्प 

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लु गुरुवार को दोपहर में कस्बा निवासी व कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्व. शम्भू नाथ पांडेय के आवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और स्व. पांडेय को कांग्रेस पार्टी परिवार का हिस्सा बताया। इस मौके पर शैलेश पाण्डेय, वीरेंद्र  दुबे, पूर्व प्रधान हीरा राम, दिग्विजय सिंह, राघवेन्द्र सिंह, मुन्ना उपाध्याय, आशुतोष सिंह, लक्ष्मण सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान व एडवोकेट शैलेन्द्र कुमार कन्नौजिया, मनोज गुप्ता सहित अन्य संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.