Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Yogi 2.0 Cabinet : सोनभद्र से संजीव गोंड योगी सरकार में दूसरी बार बने राज्‍यमंत्री, पार्टी ने जताया भरोसा

    By Abhishek SharmaEdited By:
    Updated: Fri, 25 Mar 2022 06:48 PM (IST)

    Yogi Adityanath Cabinet 2.0 Sanjeev Gond Latest News सोनभद्र से भाजपा नेता व विधायक संजीव कुमार गोंड को दोबारा राज्‍यमंत्री बनाया गया है। आदिवासी नेता के तौर पर‍ जिले में भाजपा के वह सक्रिय नेता रहे हैं। योगी सरकार ने उनपर इसलिए दोबारा भरोसा जताया है।

    Hero Image
    UP Yogi Adityanath Cabinet : संजीव गोंड को योगी कैबिनेट में राज्‍यमंत्री बनाया गया है।

    सोनभद्र, जागरण संवाददाता। 26 सितंबर 2021 को योगी सरकार में राज्य मंत्री बनाए गए संजीव कुमार गोंड़ (47) को दूसरी बार यह अवसर मिला है। कभी इनके गुरु रहे दुद्धी से सात बार विधायक विजय सिंह गोंड़ के बाद मंत्री बनने वाले जनपद के दूसरे आदिवासी नेता हैं। वर्ष 2017 में पहली बार अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हुई ओबरा विधानसभा सीट पहली बार विधायक का चुनाव लड़ने वाले संजीव ने 78058 मत पाकर सपा प्रत्याशी रवि गोंड को 44000 मतों से हराया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उनके मंत्री बनाए जाने पर सूबे में सबसे ज्यादा आदिवासी आबादी वाले सोनभद्र जनपद में भाजपा मजबूत हुई। 2022 के चुनाव में जिले की सभी चार सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। इन्होंने ओबरा से इस बार सपा के सुनील गोंड़ को 28 हजार मतों से हराया। समाज सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय रहने वाले संजीव 2017 से पहले समाजवादी पार्टी के जिला सचिव रह चुके हैं। इससे पहले वे 2016 में जुगैल से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुके हैं।साथ ही पत्नी को 2010 में ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुण्डी प्रधान का चुनाव लड़ चुके हैं। वर्ष 2017 में वे सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। वर्ष 2008 से वे सक्रिय राजनीति में कदम रखे।

    चोपन ब्लाक के बिल्ली मार्कुण्डी ग्राम पंचायत के बाड़ी टोला निवासी संजीव के पिता सव.राम लखन गोंड किसान थे। संजीव ने ओबरा पीजी कालेज से स्नात्तक की पढ़ाई की। उनकी पत्नी लीला देवी वर्तमान में चोपन की ब्लाक प्रमुख हैं। लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में उन्‍होंने शाम पांच बजे शपथ लिया तो सोनभद्र में उनके समर्थकों में उत्‍सा‍ह व्‍याप्‍त हो गया। वहीं सोनभद्र जिले में इस बार सभी सीटों पर कमल खिलने की वजह से कम से कम विधायक को मंत्री बनाने की चर्चाओं ने जोर पकड़ा था। इस लिहाज से अब जिले से भी योगी सरकार में एक प्रतिनिधित्‍व हो गया है। 

    यह भी पढ़ें योगी सरकार 2.0 : पूर्वांचल से कई चेहरे योगी सरकार में बने मंत्री, देखिए मंत्रियों की पूरी लिस्‍ट

    comedy show banner
    comedy show banner