विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Yogi 2.0 Cabinet : जौनपुर में एबीवीपी से गिरीश चंद्र यादव ने रखा था राजनीति में कदम, दोबारा बने राज्‍यमंत्री

By Abhishek SharmaEdited By:
Published: Fri, 25 Mar 2022 03:54 PM (IST)Updated: Fri, 25 Mar 2022 07:01 PM (IST)

UP Yogi Adityanath Cabinet 2.0 Latest News जौनपुर की सदर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर दूसरी बार जीत ...और पढ़ें

UP Yogi Adityanath Cabinet : जौनपुर से गिरीश चंद्र यादव को राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।
UP Yogi Adityanath Cabinet : जौनपुर से गिरीश चंद्र यादव को राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।

जौनपुर, जागरण संवाददाता। जौनपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार 2022 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज करने वाले 46 वर्षीय पूर्व मंत्री गिरीश चंद्र यादव के दूसरी बार राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) बनने की चर्चा तेजी से हो रही थी। इसके पूर्व भी गिरीश चंद्र को शहरी नियोजन व आवास राज्यमंत्री बनाया गया था। गिरीश चंद्र यादव को मुख्यमंत्री आवास पर बुलाया गया था। गिरीश चंद्र यादव समाज के नए नेता के रूप में उभरे हैं।

उन्‍होंने शाम 4.56 बजे लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में राज्‍यमंत्री पद की शपथ ली तो जौनपुर में उनके समर्थकों में उत्‍साह व्‍याप्‍त हो गया। वहीं उनके जौनपुर से राज्‍यमंत्री बनने के साथ ही जिले में उनके समर्थकों में खूब खुशी और उत्‍साह का दौर शाम तक नजर आया। 

करंजाकला विकास खंड के सैदपुर पनियरिया गांव के निवासी पेशे से वकील गिरीश चंद्र यादव ने छात्र जीवन के दौरान ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर राजनीति में कदम रखा था। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं। वर्ष 2005 में जिला पंचायत सदस्य चुने गए। इसके बाद वर्ष 2017 में पहली बार भाजपा ने उन्हें जौनपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया। उन्होंने शानदार जीत दर्ज की।

पिछड़ी जाति के यादव चेहरे के रूप में उभारते हुए भाजपा ने उन्हें नगर विकास राज्यमंत्री बनाया। फिर शहरी नियोजन व आवास राज्यमंत्री बनाया। इस बार 2022 के चुनाव में भाजपा ने फिर इन्हें पुन: मैदान में उतारा और कड़े मुकाबले में उन्होंने सपा के अरशद खान को पराजित कर लगातार दूसरी बार यह सीट भाजपा की झोली में डाल दी।

उन्हें पुन: मंत्रिमंडल में स्थान मिलना पहले से जहां शुभचिंतकों में खुशी हैं वहीं उनके गांव में भी हर्ष का माहौल है।जौनपुर के मूल निवासी गिरीश चंद्र यादव जौनपुर सदर से 46 साल में दूसरी बार विधायक बने हैं। उनकी शिक्षा बीए और एलएलबी है। जबकि उनकी कुल चल संपत्ति 801394 रुपये है। 

यह भी पढ़ें योगी सरकार 2.0 : पूर्वांचल से कई चेहरे योगी सरकार में बने मंत्री, देखिए मंत्रियों की पूरी लिस्‍ट