Move to Jagran APP

पर्यावरण संरक्षण : आधी आबादी ने ली शपथ, एक महिला एक पेड़, तभी दुनिया बचेगी

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रगति पथ फ़ाउंडेशन द्वारा ग्राम कुरु बड़ागांव वाराणसी में “ग्रामीण महिलाएं और पर्यावरण” विषयक संगोष्ठी और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By Vandana SinghEdited By: Published: Wed, 05 Jun 2019 03:02 PM (IST)Updated: Wed, 05 Jun 2019 07:50 PM (IST)
पर्यावरण संरक्षण :  आधी आबादी ने ली शपथ, एक महिला एक पेड़, तभी दुनिया बचेगी
पर्यावरण संरक्षण : आधी आबादी ने ली शपथ, एक महिला एक पेड़, तभी दुनिया बचेगी

वाराणसी, जेएनएन। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रगति पथ फ़ाउंडेशन द्वारा ग्राम कुरु, बड़ागांव, वाराणसी में “ग्रामीण महिलाएं और पर्यावरण” विषयक संगोष्ठी और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में वृक्षों की घटती संख्या की हानिकारक प्रभाव और पर्यावरण संरक्षण में ग्रामीण महिलाओं की भूमिका पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में कुरु ग्राम पंचायत की महिला संगठन की महिलाओं ने कार्यक्रम में प्रतिभागन किया।

loksabha election banner

 कार्यक्रम में पीआरए के माध्यम से ग्राम पंचायत में पिछले 50 वर्षों और वर्तमान में पेड़ों की संख्या पर चर्चा की गयी। संगठन की वयोवृद्ध सदस्य कलावती देवी ने बताया कि 50 वर्ष पूर्व हमारे गांव के आस पास बगीचे और छोटे जंगल थे, विविध प्रकार के छायादार, फलदार व उपयोगी पेड़ों की बहुलता थी। सुमन देवी ने बताया कि 30 वर्ष पूर्व जब विवाह के बाद वह गांव में आयीं तो हजार के आस पास पेड़ थे, लेकिन वर्तमान में गांव में कुल पेड़ों की संख्या लगभग सौ के आस पास है। चर्चा के दौरान तेजी से घटती पेड़ों की संख्या पर महिलाओं ने चिंता व्यक्त की।

महिलाओं ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यह शपथ लिया कि संगठन की सभी महिलाएं प्रथम वर्षा के बाद “एक महिला, एक पेड़॰ बढ़ने दो इन्हें, तभी दुनिया बचेगी॰” अभियान चला कर गांव को पुनः हारा भरा करेंगी। प्रत्येक शुभ अवसर और बेटी के जन्म के बाद पौधे अवश्य लगाएँगी और पौधे का पालन भी वैसे ही करेंगी जैसे बेटियों की। संस्था महासचिव नीलम पटेल ने बताया कि प्रगति पथ फ़ाउंडेशन बड़ागांव विकसखंड के 25 ग्राम पंचायत में महिलाओं के आजीविका संवर्धन के लिए कार्य कर रही हैं । इसके लिए संस्था प्रत्येक गांव में महिलाओं को संगठित कर उनके सामाजिक, आर्थिक और उनके नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए समान रूप से कार्य कर रही है। यदि ग्रामीण महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण के विषय को अच्छे से समझ लिया तो महिलाएं एक सकारात्मक प्रयास कर सकेंगी और गाँव को पुनः हारा भरा बना देंगी। वृक्ष ग्रामीण महिलाओं को आजीविका भी प्रदान कर सकता है, इसके लिए संस्था प्रयास करेगी।

कार्यक्रम का संचालन अनीता देवी और धन्यवाद ज्ञापन दीपक पुजारी ने किया। कार्यक्रम में कमलाकांत पाण्डेय, सुनीता, निर्मला, सुमन, वंदना, इसरावती, प्रेमा, शीला, शकुंतला, सुरसती, मनीषा, फुला देवी, रतिला, रेणु, परमिला, राधा, सोनिया, मुन्नी आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.