वाराणसी में महिलाओं ने पंचमुखी हनुमान मंदिर में की ताला बंदी, कहा - कम कपड़े पहनते हैं पुजारी
वाराणसी के शिवपुर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में महिलाओं ने पुजारी पर कम कपड़े पहनने और अभद्रता का आरोप लगाकर ...और पढ़ें

वाराणसी: पुजारी के पहनावे पर विवाद, महिलाओं ने हनुमान मंदिर में जड़ा ताला।
HighLights
महिलाओं ने पुजारी के पहनावे पर मंदिर में ताला लगाया।
पुलिस ने हस्तक्षेप कर मंदिर का ताला खुलवाया, जांच जारी।
भूमाफिया द्वारा मंदिर भूमि पर कब्जे का आरोप भी।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर स्थित प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर में सोमवार सुबह लगभग दो दर्जन महिलाओं ने पुजारी पर अर्ध वस्त्र (कम कपड़े) धारण कर अभद्रता का आरोप लगाते हुए मंदिर में ताला लगा दिया। इस घटना से स्थिति तनावपूर्ण महसूस हुआ तो पुजारी ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
बताया गया कि देर शाम शिवपुर पुलिस तो ताला खुलवाकर पूजा पाठ शुरू कराया। आस-पड़ोस के लोगों ने बाहरी लोगों पर मंदिर पर कब्जा करने तो पुजारी पक्ष ने आरोप लगाया कि भू माफिया के इशारे पर जानबूझ कर महिलाओं को आगे कर विवाद खड़ा कराया गया है।
परमानंदपुर निवासी श्याम बली पटेल ने बताया कि गांव के पंचर बनाने वाले लालू भगत पटेल लगभग 10 वर्ष पूर्व मंदिर के पुजारी थे, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से राम निहोर बाबा और हाल ही में जूना अखाड़ा के बाबा पूजा कर रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि जूना अखाड़ा के बाबा अर्ध वस्त्र में मंदिर में बैठे रहते हैं, जिससे महिला श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने स्थानीय मंदिर में बाहरी बाबा की उपस्थिति को अस्वीकार करते हुए लालू भगत पटेल को बुलाकर पूजा कराई।
जूना अखाड़ा के महंत वैभव गिरी महाराज ने बताया कि पिछले एक वर्ष से बाबा शशिकांत गिरी नियमित पूजा कर रहे हैं। उन्होंने भूमाफियाओं द्वारा मंदिर की भूमि पर कब्जा करने के प्रयास की भी शिकायत की है। थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों को शांत कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
