लाइफ स्टाइल : जुंबा डांस से महिलाओं ने पकड़ी फिटनेस की राह, एक घंटे में 600 से ज्यादा कैलोरी होती है बर्न
अपनी फिटनेस को लेकर इस वक्त हर वर्ग सचेत हो रहा है। बिगड़ते पर्यावरण अव्यवस्थित लाइफ स्टाइल के चलते अनेकों बीमारियां के पैर पसार रही हैं।
वाराणसी, जेएनएन। अपनी फिटनेस को लेकर इस वक्त हर वर्ग सचेत हो रहा है। बिगड़ते पर्यावरण, अव्यवस्थित लाइफ स्टाइल के चलते अनेकों बीमारियां के पैर पसार रही हैं। यही वजह है कि इस वक्त मोटापा तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रहा है। इससे बचने के लिए कोई अपनी डायट मेंटेन कर रहा है तो कोई मॉनिंग वॉक, रनिंग या फिर जिम ज्वाइन कर स्लिम और फिट हो रहा है। इसी तरह अब महिलाएं और युवा लड़कियां परफेक्ट फिगर व स्लिम होने के लिए जुंबा डांस फार्म की ओर बढ़ रही हैं। इस वक्त शहर में जुंबा के जरिए लोग अधिक से अधिक कैलोरी बर्न कर एंज्वाय करते हुए दुबले हो रहे हैं।
हैवी वर्कआउट की नहीं जरूरत
जुंबा डांस में कोई डंबल नहीं, मशीनी एक्सरसाइज नहीं हैवी वेट वर्कआउट नहीं होता है बल्कि कुछ समय तक नान स्टॉप जुंबा डांस के जरिए मोटापा को काबू किया जा सकता है, इसीलिए इसकी डिमांड बढ़ गई है।
तेजी से घटती है कैलोरी
महिलाएं जुंबा डांस कर तेजी से कैलोरी बर्न करती हैं। एक घंटे के जुंबा में करीब 600 से ज्यादा कैलोरी आसानी से कम होती है। जुंबा डांस एरोबिक्स की कटेगरी में आता है। इसमें महिलाओं को खूब उछना कूदना पड़ता है, जिससे डांस करने वालों के फेफड़े मजबूत हो जाते हैं। मोटापा कम करने के साथ ही ये डांस फार्म शरीर की एनर्जी भी बढ़ाता है। बॉडी फ्लेक्सिबल हो जाती है। इसके हर मूवमेंट शरीर के प्रत्येक पार्ट पर जोर देते हैं, जिससे वह पार्ट टोन हो जाता है और धीरे धीरे शरीर स्लिम व फिट हो जाता है।
बढ़ती है बोन डेंसिटी
जुंबा शरीर में गुड कोलेस्ट्राल को बढ़ाता है और बैड कोलेस्ट्राल को कम करता है। इसे करने से श्रीर का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। ब्लडप्रेशर की समस्या नहीं होती है। बोन डेंसिटी बढ़ती है।
16 तरह के मेजर स्टेप्स
जुंबा एक फ्री स्टाइल डांस है जो 16 मेजर स्टेप्स पर चलता है। लगभग 180 देशों में यह प्रचिलत है जिसमें भारत में इसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। इससे मेटाबालिज्म ठीक रहता है। ह्रदय की बीमारी की संभावना कम हो जाती है।
बालीवुड के गाने पर भी अब जुंबा
जुंबा डांसर एवं फिटनेस एक्सपर्ट नेहा गर्ग ने कहा कि सालसा, रेगेतान और कुंबिया डांस का मिलाकर जुंबा डांस फार्म को तैयार किया गया है। पहले इसमें साउथ अफ्रीका के गाने प्रयोग होते थे मगर अब बॉलीवुड गीतों पर जुंबा का ट्रेंड बढ़ गया है। हैवी वर्कआउट से शरीर में दर्द की समस्या होती है लेकिन जुंबा में ऐसा नहीं है। सप्ताह में छह दिन जुंबा डांस महिलाओं व युवाओं को क रवाते हैं और एक दिन शारीरिक व मानसिक रूप से शरीर को रिलेक्स करने के लिए रनिंग, जॉगिंग या फिर सिंपल डांस करवाया जाता है।