वाराणसी में 26 मई को प्रदेश भर की सैकड़ों महिलाएं ट्रैक पर दिखाएंगी अपना दमखम
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए जनपद में पहली बार महिलाओं के लिए प्रदेशीय मास्टर्स एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन 26 मई को यूपी कालेज के मैदान पर किया जा रहा है।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Fri, 03 May 2019 01:37 PM (IST)Updated: Fri, 03 May 2019 01:37 PM (IST)
वाराणसी, जेएनएन। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए जनपद में पहली बार महिलाओं के लिए प्रदेशीय मास्टर्स एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन 26 मई को यूपी कालेज के मैदान पर किया जा रहा है। कार्यक्रम की संयोजक अंतरराष्ट्रीय एथलीट नीलू मिश्रा के अनुसार बनारस में पहली बार महिलाओं के लिए इस तरह की प्रतियोगिता पहली बार आयोजित की जा रही है।
इस प्रतियोगिता में 35 वर्ष से ऊपर और 100 वर्ष की महिलाएं हिस्सा लेंगी। प्रदेश की 350 से 400 महिलाओं के आने की उम्मीद है। इसमें 13 आयु वर्ग में महिलाएं 14 स्पर्धा में हिस्सा लेंगी। 100, 200, 400 और 800 मीटर दौड़ से लेकर शाट पुट, जेवलिन थ्रो और हैमर थ्रो जैसी स्पर्धा भी शामिल है। इस चैंपियनशिप में जो महिलाएं स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतेंगी उन्हें गोवा में 29 से 30 जून तक आयोजित राष्ट्रीय महिला मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें