Move to Jagran APP

महिलाएं भाजपा सरकार में ही सुरक्षित, वाराणसी में महिला पदाधिकारियों ने अपर्णा यादव का किया स्‍वागत

UP Vidhan Sabha Election 2022 भाजपा महिला मोर्चाकाशी क्षेत्र व वाराणसी जिला एवं महानगर ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुत्र वधु अपर्णा यादव के आज भाजपा में शामिल होने का स्वागत किया है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 06:42 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 06:42 PM (IST)
महिलाएं भाजपा सरकार में ही सुरक्षित, वाराणसी में महिला पदाधिकारियों ने अपर्णा यादव का किया स्‍वागत
UP Vidhan Sabha Election 2022 : वाराणसी में महिला पदाधिकारियों ने अपर्णा यादव का किया स्‍वागत

वाराणसी, जागरण संवाददाता। भाजपा महिला मोर्चा,काशी क्षेत्र व वाराणसी जिला एवं महानगर ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुत्र वधु अपर्णा यादव के आज भाजपा में शामिल होने का स्वागत किया है। भाजपा महिला मोर्चा काशी क्षेत्र की अध्यक्ष नम्रता चौरसिया, जिला अध्यक्ष विनीता सिंह एवं महानगर अध्यक्ष कुसुम पटेल ने संयुक्त रूप से कहा इससे यह स्पष्ट हो गया है कि बहन,बेटी,बहू सभी भाजपा सरकार में सुरक्षित है और इस सरकार में सभी का सम्मान है।

loksabha election banner

भाजपा नेत्रियों ने महिलाओ के सम्मान, स्वावलंबन, उत्थान,और महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार द्वारा उठाये गए कदमों की सराहना करते हुए कहा कि पहले इस राज्य में महिलाओं को सरेआम परेशान किया जाता था, उन्हें प्रताड़ित किया जाता था और विपक्षी पार्टी के नेता जी कहा करते थे कि लड़के हैं गलती हो जाती है। उन्होंने महिलाओं को पूर्व सरकार के कार्यकाल की याद दिलाते हुए कहा की वह डर जो केवल बेटी के लिए नहीं बल्कि मां के लिए भी अभिशाप बन जाता था, वह मां जो दरवाजे पर नजरें टिका कर रखती थी कि सूरज ढलने से पहले भगवान करे बेटी लौट आए और लौटे तो सम्मान से ही लौटे।              

भाजपा नेत्रियों ने कहा कि महिला संरक्षण आज हमारी सरकार के लिए मात्र एक वाक्य नहीं बल्कि आज हमारे जीवन का आधार बन गया है। आज जब हम घर की दहलीज लांघते हैं तो कहीं ना कहीं खुद को और परिवार को यह विश्वास होता है की बेटी-बहू घर से निकली है तो सर उठा कर गई है, सर झुका कर नहीं आएगी।              

भाजपा नेत्रियों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निरंतर महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति केंद्र की मोदी सरकार की देन है। उज्जवला योजना के अन्तर्गत महिलाओ को निशुल्क कनेक्शन दिए गये, शौच के लिए महिलाओ को घर से बाहर ना जाना पडे इसलिए इज्जतघर बनाए गये। सुकन्या समृद्धि योजना के अन्तर्गत जन्म लेने वाली बेटीयों का भविष्य सुरक्षित किया गया।

भाजपा नेत्रियों ने कहा कि जितना मान सम्मान महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी ने दिया उतना किसी अन्य पार्टियों ने नही दिया। संगठन में राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक महिला मोर्चा कार्य कर रही है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरुरतमंद महिलाओं तक पहुंचाने का कार्य भी महिला मोर्चा के माध्यम से किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.