विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्‍त्री कोई रोग नहीं; 'स्त्री स्वास्थ्य विशेषज्ञ' शब्द अपनाने की अपील, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को भेजा पत्र

By Shivam SinghEdited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 22 Oct 2026 05:54 PM (IST)

वाराणसी की हिरल श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 'स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ' शब्द को 'स्त्री एवं प्रसूति स्वास्थ्य ...और पढ़ें

वाराणसी की हिरल ने पीएम मोदी से की 'स्त्री स्वास्थ्य विशेषज्ञ' शब्द अपनाने की मांग।

वाराणसी की हिरल ने पीएम मोदी से की 'स्त्री स्वास्थ्य विशेषज्ञ' शब्द अपनाने की मांग।

HighLights

  1. हिरल श्रीवास्तव ने पीएम मोदी से की भावुक अपील।

  2. 'स्त्री रोग विशेषज्ञ' को 'स्त्री स्वास्थ्य विशेषज्ञ' करने की मांग।

  3. महिलाओं के सम्मान में भाषा बदलाव का दिया सुझाव।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। चेतगंज की हिरल श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भावुक अपील की है कि स्त्रियों के सम्मान में ‘स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ’ शब्द को बदलकर ‘स्त्री एवं प्रसूति स्वास्थ्य विशेषज्ञ’ कर दिया जाए। उसने अपनी मां गरिमा श्रीवास्तव के माध्यम से प्रधानमंत्री कार्यालय दिल्ली को पत्र लिखकर यह अनुरोध किया है। यह अपील भाषा के माध्यम से सम्मान देने की दिशा में एक नया उदाहरण पेश करती है।

हिरल ने पत्र में लिखा है कि जिस तरह प्रधानमंत्री ने ‘विकलांग’ शब्द को शब्दकोश से हमेशा के लिए हटाकर ‘दिव्यांग’ शब्द समाज को दिया और दिव्यांगजनों को सम्मानित किया, उसी तरह सदियों से चल रहे ‘रोग’ शब्द को हटाया जाए। छात्र का कहना है कि ‘रोग’ शब्द स्त्रियों के सम्मान पर दाग की तरह चुभता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ शब्द महिलाओं को ज्यादा सम्मान देगा।

मां गरिमा श्रीवास्तव ने बताया कि हिरल ने खुद यह बात सोची और पत्र लिखने को कहा। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी बहुत भावुक होकर कह रही थी कि मोदी अंकल सब सुनते हैं। उन्होंने दिव्यांग शब्द देकर सम्मान दिया, अब स्त्रियों के लिए भी कुछ करें। पत्र में हिरल ने प्रधानमंत्री को अपना सुपर हीरो अंकल बताते हुए कहा है कि यह छोटा-सा बदलाव महिलाओं के प्रति समाज की सोच को और सकारात्मक बनाएगा। गर्भावस्था और प्रसव को बीमारी नहीं, स्वास्थ्य की देखभाल के रूप में देखा जाए।