वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर में बने संत रविदास पार्क के सामने सड़क के गड्ढे में स्कूटी सहित महिला गिरी
वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर में संत रविदास पार्क के सामने सीवर और जर्जर सड़क से लोग परेशान हैं, जहां हाल ...और पढ़ें
HighLights
सीर गोवर्धनपुर में जर्जर सड़क और सीवर से स्थानीय लोग परेशान।
स्कूटी सवार महिला गड्ढे में गिरी, कई बाइक सवार भी घायल।
मुख्यमंत्री के दौरे के बाद भी सड़क की स्थिति में सुधार नहीं।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। संत रविदास मंदिर जन्मस्थान सीर गोवर्धनपुर में पार्क के सामने वर्षों से बह रहे सीवर और जर्जर सड़क से स्थानीय लोगों के साथ ही राहगीर और बच्चे, बीएचयू आने वाले मरीज और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बरसात के कारण सड़क पर जलजमाव होने के साथ ही बीएचयू परिसर से निकलने वाले नाले का सीवर ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहता है। जिसके कारण सड़क में बड़े बड़े गड्ढे में अक्सर बाइक सवार और आटो पलटकर लोग घायल हो जाते हैं।
समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार धरना प्रदर्शन और विरोध भी किया लेकिन कोई राहत नहीं मिली। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम की ट्रक चलने के कारण सड़क में ज्यादा गड्ढे हुए हैं। गुरुवार की सुबह स्कूटी सवार महिला अचानक गड्ढे में गिर गई। जिन्हें तत्काल लोगों ने उठाकर बाहर निकाला।
गिरने के कारण महिला को पैर और कमर में चोटें भी हैं हैं। स्थानीय नागरिक अमन यादव ने बताया कि सुबह दो बाइक सवार भी पलट गए थे। यहीं पर कई बार सवारी लदी टोटो और आटो पलट चुकी हैं। सीवर के पानी में बैठकर अमन यादव ने स्नान करके विरोध जताया था। यहां 29 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संत रविदास जन्मस्थान से कलश यात्रा की शुरुआत की थी। उस समय पानी निकालकर सड़क की मरम्मत हुई थी लेकिन उनके जाते ही फिर वही हाल हो गया।
