विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाट्सएप मैसेज भेजने का 14 पैसे चार्ज करेगा? नहीं म‍िलेगी फ्री में अब यह सेवा, जान लें वायरल मैसेज का पूरा सच

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 29 Sep 2026 06:12 PM (IST)

मेटा के वॉट्सएप पर अब संदेश भेजने के लिए 14 पैसे का शुल्क लगेगा, लेकिन यह सिर्फ बड़े कॉर्पोरेट और ...और पढ़ें

वॉट्सएप मैसेज चार्ज का सच: जानें किसे देना होगा 14 पैसे का शुल्क और किसे नहीं।

वॉट्सएप मैसेज चार्ज का सच: जानें किसे देना होगा 14 पैसे का शुल्क और किसे नहीं।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, वाराणसी। मेटा का सबसे चर्च‍ित सोशल मीड‍िया प्‍लेटफार्म वाट्सएप को लेकर सोशल मीड‍िया में जो चर्चा है उसके अनुसार अब मेटा की ओर से संदेश भेजने के ल‍िए 14 पैसे चार्ज करने की तैयारी है। जल्‍द ही इसे लागू करने के बाद हर संदेश के साथ उपभोक्‍ता की जेब से वसूली करने की तैयारी है।

सोशल मीड‍िया पर चर्चा की यह बात सही भी बताई गई है। दरअसल वाट्सएप को लेकर नई जानकारी सामने आई है क‍ि अब उपभोक्‍ता से 14 पैसे एक संदेश के वाट्सएप की ओर से मेटा वसूल करेगी। हालांक‍ि इस संदेश में यह भी स्‍पष्‍ट क‍िया गया है क‍ि इसका भार आम ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा। वाे सभी लोग यह सेवाएं फ्री में पूर्व की भांत‍ि लेते रहेंगे।

दरसल यह भुगतान वाट्सएप ब‍िजनेस के यूजर्स से ल‍िए जाने हैं। एक अक्‍टूबर से यह यह चार्ज संबंध‍ित को देना पड़ेगा। ब‍िजनेस एकाउंट पर भी यह भुगतान नहीं होगा बल्‍क‍ि बड़े इंटरप्राइज या कार्पोरेट स्‍तर की कंपन‍ियों से यह रकम चार्ज क‍िया जाएगा। इसका फायदा अब ग्राहकों को भी इस ल‍िहाज से म‍िलेगा कि‍ कंपन‍ियों के व‍िज्ञापन जो आपको वाट्सएप पर तंग करने लगे थे उसमें अब पैसा जोड़ द‍िया गया है ज‍िससे बड़ी कंपन‍ियों के संदेशाें में भी कटौती की उम्‍मीद की जा रही है।