विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में एयर शो आसमान में तो जमीन पर पार्क‍िंग के ल‍िए मंथन शुरू, वीआइपी-पर्यटकों के वाहनों के लिए अलग व्यवस्था

By pandey jayprakash(01) Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 28 Sep 2026 01:27 PM (IST)

पुलिस वाराणसी में होने वाले एयर शो के लिए यातायात और पार्किंग व्यवस्था की चुनौती से निपटने की तैयारी कर ...और पढ़ें

वाराणसी एयर शो के लिए पुलिस की यातायात और पार्किंग रणनीति तैयार।

वाराणसी एयर शो के लिए पुलिस की यातायात और पार्किंग रणनीति तैयार।

HighLights

  1. एयर शो के लिए यातायात और पार्किंग व्यवस्था बड़ी चुनौती।

  2. वीआईपी और दर्शकों के वाहनों के लिए अलग व्यवस्था पर जोर।

  3. आपातकालीन सेवाओं के लिए मार्गों को खाली रखने की योजना।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। एयर शो में आसमान में करतब देखने के लिए उमड़ने वाली भीड़ के बीच जमीन पर यातायात व्यवस्था पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होगी। माह भर बाद होने वाले एयर शो में आने वाले वीआइपी, पर्यटकों और स्थानीय दर्शकों के वाहनों का दबाव संभालने के लिए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान पर तैयारी तेज कर दी है।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्र ने सोवमार को बनारस से सटे चंदौली जिले के पड़ाव समेत आसपास के इलाकों का निरीक्षण कर संभावित दबाव वाले मार्गों और पार्किंग स्थलों की स्थिति देखी। एयर शो के दिन सबसे बड़ा सवाल यह होगा कि दर्शकों के वाहन कहां रोके जाएंगे और वहां से उन्हें कार्यक्रम स्थल तक कैसे पहुंचाया जाएगा।

पुलिस ऐसे स्थानों की तलाश कर रही है, जहां बड़ी संख्या में वाहन खड़े कराए जा सकें और मुख्य मार्ग पर जाम का दबाव न बढ़े। इसके साथ ही पार्किंग से कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने के लिए अलग व्यवस्था पर भी विचार किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान प्रमुख सड़कों, संपर्क मार्गों, चौराहों और संभावित डायवर्जन प्वाइंट की स्थिति देखी गई।

अधिकारियों का जोर इस बात पर है कि कार्यक्रम स्थल की ओर वाहनों का दबाव एक साथ न पहुंचे। जरूरत के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर वाहनों को रोककर चरणबद्ध तरीके से आगे भेजने की व्यवस्था बनाई जा सकती है।

वीआइपी मूवमेंट के लिए अलग मार्ग
वीआइपी के आने-जाने के दौरान सामान्य यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए अलग मार्ग और पार्किंग व्यवस्था पर ज्यादा जोर है। वीआइपी काफिले के गुजरने के दौरान आम वाहनों को कहां रोका जाएगा, यह भी ट्रैफिक प्लान का हिस्सा होगा।

आपात सेवाओं के लिए रास्ता रखना होगा खाली
भीड़ बढ़ने की स्थिति में एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड समेत अन्य आपात सेवाओं के वाहनों की आवाजाही सबसे अहम होगी। इसलिए संभावित डायवर्जन के बीच आपात मार्ग को निर्बाध रखने की चुनौती भी पुलिस के सामने होगी। एयर शो समाप्त होने के बाद एक साथ बड़ी संख्या में वाहनों के निकलने से जाम की स्थिति बन सकती है। पुलिस निकासी के लिए अलग-अलग मार्गों का इस्तेमाल कराने और भीड़ को चरणबद्ध तरीके से निकालने की रणनीति पर काम कर रही है।