Murder in Bhadohi : भदोही में बालिका की सिर कूंचकर निर्मम हत्या, तीन हत्यारोपित गिरफ्तार
गोपीगंज क्षेत्र के तिवारीपुर चक राजाराम गांव में बालिका की सिर कूंचकर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे की है। उस वक्त परिजन किशारी के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगा रहे थे लेकिन देर शाम पुलिस ने इसे झूठा साबित किया।
भदोही, जेएनएन। गोपीगंज थाना क्षेत्र के तिवारीपुर चक राजाराम गांव में बालिका की सिर कूंचकर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे की है। उस वक्त परिजन किशारी के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगा रहे थे, लेकिन देर शाम पुलिस ने इसे झूठा साबित किया। मामले में तीन हत्यारोपितों को गिरफ्तार किया। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। परिजनों की नामजद तहरीर पर पुलिस ने हत्या को मुकदमा दर्ज किया है।
बताते हैं कि बरजीकला ग्राम सभा के तिवारीपुर निवासी दलित मुकेश का पड़ोसी कुंदन से बीते 28 सितंबर को विवााद हुआ था। कुंदन ने मुकेश के परिवार को तबाह करने की धमकी दी थी। गुरुवार की दोपहर मुकेश की 11 वर्षीय पुत्र आंचल अपने घर के पास खेत में गई थी। पुरानी रंजिश में कुंदन पुत्र मोती लाल, कलेक्टर पुत्र हरिश्चंद्र और प्रिंस पुत्र कुंदन ने आंचल पर हमला बोल दिया। उसके सिरे पर पत्थर से कई प्रहार किये। सिर कूंच डाला और मौके से फरार हो गये। जब आंचल काफी देर तक घर नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। वह खेत में खून से लथपथ निढाल पड़ी थी। उसकी सांसें चल रही थी। परिजन उसेे आनन-फानन में एक निजी नर्सिंग होम ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाने लगे। असफल होने पर हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात कह रहे थे।
घटना की सूचना पर पहुंचे आइजी पीयूष श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने डॉग स्कावयड की मदद से मामले की जांच शुरू करा दी। परिजनों के बयान और मिले सबूत के आधार पर पुलिस ने देर शाम करीब साढ़े सात बजे तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश की वजह से घटना को आरोपितों ने अंजाम दिया है, यह बात उन्होंने स्वीकारी भी है। दुष्कर्म की कोशिश की बात गलत है, हालांकि शव का पोस्टमार्टम करवा रहे हैं। शुक्रवार की सुबह वह मामले में कुछ सटीक जानकारी दे सकते हैं। पुलिस ने घटना का मात्र सात घंटे के भीतर पर्दाफाश किया है।