विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में मौसम का रुख बदला, बादलों के बीच गुलाबी ठंडक का असर बढ़ा

By abhishek sharma Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 16 Oct 2026 11:04 AM (GMT+05:30)

वाराणसी और पूर्वांचल में मौसम का मिजाज बदल गया है, जहां अब गुलाबी ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम ...और पढ़ें

पूर्वांचल और वाराणसी में मौसम ने ली करवट, गुलाबी ठंडक का बढ़ा असर।

पूर्वांचल और वाराणसी में मौसम ने ली करवट, गुलाबी ठंडक का बढ़ा असर।

HighLights

  1. वाराणसी और पूर्वांचल में मौसम का रुख बदला।

  2. घरों में कूलर-एसी बंद, गुलाबी ठंडक बढ़ी।

  3. मौसम विभाग ने ठंडक और बढ़ने का अनुमान जताया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में मौसम का रुख बदला हुआ है और वातावरण में मौसम का रुख ठंडक की ओर हो चला है। घरों में कूलर एसी के बाद अब पंखे भी बंद होने लगे हैं। जबक‍ि मौसम व‍िभाग का अंदेशा आगे भी मौसम के और ठंडा होने का है। वहीं पूर्वांचल में कई बाढ़ प्रभाव‍ित क्षेत्रों में कुहासा घना होकर अब सुबह कोहरे का रूप लेने लगा है। 

शुक्रवार की सुबह वाराणसी में बादलों की सक्र‍ियता रही और बादलों की हल्‍की आवाजाही की वजह से कोहरे जैसी सूरत पूर्वांचल और अंचलों में रही। मौसम व‍िभाग की ओर से हालांक‍ि बादलों की हल्‍की आवाजाही का संकेत द‍िया गया था। वहीं सुबह ठंडक में इजाफा होने के साथ ही वातावरण का रुख भी बदलने लगा है। माना जा रहा है क‍ि अब गुलाबी ठंडक प्रभावी होने के बाद अब कोहरे की सूरत भी अंचलों में प्रभावी होने लगेगी। 

बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 33.0°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 0.1 ड‍िग्री कम रहा, न्‍यूनतम तापमान 21.8°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 0.5 ड‍िग्री अध‍िक रहा। इस दौरान आर्द्रता न्‍यूनतम 68% और अध‍िकतम 83% दर्ज की गई। मौसम व‍िभाग ने इस पूरे सप्‍ताह मौसम का रुख सामान्‍य रहने का अनुमान जताया है। जबक‍ि आने वाले द‍िनों में गुलाबी ठंडक का असर और भी प्रभावी होने का अनुमान जताया गया है।