हमें गर्व है कि हमने प्रधानमंत्री को चुना, नरेंद्र मोदी हर तबके में हैं काफी लोकप्रिय
रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर तबके में लोकप्रिय हैं। देश के करोड़ों युवा भी उनसे काफी प्रभावित हैं। खासकर विदेश नीति और विकास कार्यो की युवा मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हैं।
वाराणसी, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर तबके में लोकप्रिय हैं। देश के करोड़ों युवा भी उनसे काफी प्रभावित हैं। खासकर विदेश नीति और विकास कार्यो की युवा मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हैं। इस लोकसभा चुनाव में पहली बार मत डालने वाले युवाओं का कहना है कि उन्हें पीएम मोदी जैसे नेतृत्वकर्ता को चुनकर गर्व है। पीएम मोदी की विदेश नीति के चलते दुनिया में देश का मान बढ़ा है। भारत के नागरिकों को अब सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। देश में भौतिक विकास के साथ पीएम ने नागरिकों की सोच को विकसित करने का प्रयास किया है। पीएम ने देश के लाखों नागरिकों में सिविक सेंस की अलख जगाई। उन्होंने जन-जागरूकता के लिए स्वयं झाड़ू उठाई। इसका असर अब दिखाई दे रहा है।
बोले युवा
हमें इस बात पर गर्व है कि हमने सिर्फ सांसद नहीं बल्कि प्रधानमंत्री भी चुना है। - सुप्रिया शर्मा, सुंदरपुर
पांच वर्षो में जो विकास बनारस में हुआ है, उतना पिछले 50 साल में नहीं हुआ। - प्रियंका वर्मा, चौकाघाट
बाबतपुर से कचहरी आने में बीस मिनट लगते हैं। पहले एक घंटे से अधिक लगता था। - शबा, काशी विद्यापीठ
नरेंद्र मोदी की विदेश नीति व विकास को देखते हुए हमने भाजपा को वोट दिया है। - कीर्ति वर्मा, सुंदरपुर
देशहित में हमने मोदी को वोट दिया था। नए भारत के निर्माण की उनसे उम्मीदें हैं। - सिद्धार्थ शर्मा, जगतगंज
दोबारा सत्ता में आने पर जिम्मेदारी और बढ़ गई है। पीएम इसका निर्वहन करेंगे। -हिमांगी श्रीवास्तव, छित्तूपुर
बनारस में मोदी ने बहुत से विकास कार्य किए। गर्व है कि हमने पीएम को चुना है। - तान्या गुप्ता, खोजवां
मोदी ने बनारस में विकास तो किया ही राष्ट्र रक्षा के लिए कड़े कदम उठाते रहे। - नेहा गुप्ता, दुर्गाकुंड
पीएम मोदी की जीत राष्ट्रवाद की जीत है। उन्होंने पांच वर्ष कई कार्य किए। - बालकृष्ण चौबे, शिवपुर
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप