Move to Jagran APP

आजमगढ़ में मतदान फीसद का बनाएं रिकार्ड, अधिक से अधिक वोटिंग का आज है मौका

जिले की 68-लालगंज (सुरक्षित) और 69-आजमगढ़ सदर संसदीय सीट के 10 विधानसभाओं के अंतर्गत 2305 मतदान केंद्रों के 3943 बूथों पर रविवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।

By Vandana SinghEdited By: Published: Sat, 11 May 2019 07:17 PM (IST)Updated: Sun, 12 May 2019 06:15 AM (IST)
आजमगढ़ में मतदान फीसद का बनाएं रिकार्ड, अधिक से अधिक वोटिंग का आज है मौका
आजमगढ़ में मतदान फीसद का बनाएं रिकार्ड, अधिक से अधिक वोटिंग का आज है मौका

आजमगढ़, जेएनएन। ऋषि-मुनियों की तपोस्थली और साहित्यकारों की इस धरा पर 17वीं लोकसभा के लिए छठवें चरण में 12 मई को मतदान होगा। इस बार के संसदीय चुनाव में मतदान फीसद बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन, सामाजिक संगठन और युवाओं ने रैली व गुलाब के फूल भेंट कर अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान भी किया था। यह अभियान शहर से लेकर गांवों तक प्रतिदिन चला। आइए, इस बार जिले की दोनों संसदीय सीटों पर अधिक से अधिक मतदान कर रिकार्ड बनाएं। इस जिले से यह संदेश दें कि हम लोकतंत्र के प्रति सतर्क सिपाही है। अबकी यह संदेश जाना चाहिए कि हम अव्वल हैं।  इसलिए घर से निकलकर बूथ तक जाएं और वोट करें।

loksabha election banner

 जिले की 68-लालगंज (सुरक्षित) और 69-आजमगढ़ सदर संसदीय सीट के 10 विधानसभाओं के अंतर्गत 2,305 मतदान केंद्रों के 3,943 बूथों पर रविवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। दोनों संसदीय सीटों के प्रमुख दलों सहित कुल 30 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 35 लाख, 35 हजार, 517 मतदाता करेंगे। इसमें 19,03,340 पुरुष और 16,32,076 महिला और 101 अन्य मतदाता शामिल हैं। शनिवार को जिले की चार स्थानों से ईवीएम व वीवी पैट के साथ पोलिंग पार्टियां पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच बूथों पर पहुंची। इस दौरान प्रेक्षक, आरओ, एआरओ, पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासन व पुलिस के अन्य अधिकारी पोलिंग पार्टियों की सकुशल बूथों की रवानगी के लिए जुटे रहे। सुबह तक यह बूथों की कमान संभाल लेंगे।

चार स्थानों से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां

जिले के 3943 बूथों के लिए चार स्थानों से पोङ्क्षलग पार्टियां रवाना हुईं। इसमें आइटीआई हर्रा की चुंगी से विधानसभा क्षेत्र अतरौलिया, गोपालपुर व सगड़ी, कृषि महाविद्यालय कोटवा से निजामाबाद, फूलपुर-पवई एवं दीदारगंज, श्री दुर्गा जी पीजी कॉलेज चंडेश्वर से मुबारकपुर व आजमगढ़ सदर और श्री महामृत्युंजय डेंटल कॉलेज से लालगंज सुरक्षित और मेंहनगर सुरक्षित विधानसभाओं के बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं।

68-लालगंज सुरक्षित संसदीय क्षेत्र

-17,49,893 कुल मतदाता।

-9,33,391 पुरुष मतदाता।

-8,16,470 महिला मतदाता।

-32 अन्य मतदाता।

-1,178 मतदान केंद्र।

-1,956 मतदेय स्थल।

69-आजमगढ़ सदर संसदीय क्षेत्र

-17,85,624 कुल मतदाता।

-9,69,949 पुरुष मतदाता।

-8,15,606 महिला मतदाता।

-69 अन्य मतदाता।

-1,127 मतदान केंद्र।

-1,987 मतदेय स्थल।

चकवल व बेलइसा में जमा होंगी ईवीएम व वीवी पैट

12 मई चुनाव संपन्न होने के बाद 23 मई को मतगणना होगी। इसलिए मतदान समाप्ति के बाद पोङ्क्षलग पार्टियां ईवीएम व वीवी पैट सहित अन्य चुनाव सामग्री लालगंज (सुरक्षित) संसदीय क्षेत्र के मतगणना स्थल भारतीय खाद्य निगम चकवल आजमगढ़ एवं आजमगढ़ सदर के मतगणना स्थल भारतीय खाद्य निगम बेलइसा के स्ट्रांग रूम में जमा करेंगी।

सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी

मतदान प्रक्रिया सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस मुस्तैद है। इसके लिए सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक प्रो. त्रिवेणी सिंह के मुताबिक सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई राजनीतिक दल या नेता भी सोशल मीडिया के जरिए प्रचार करता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की एफआइआर दर्ज होगी।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

जिले की दोनों लोकसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले की पुलिस के अलावा पैरा मिलिट्री व अन्य सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। इसमें 5000 सिविल पुलिस, 40 कंपनी पैरा मिलिट्री व अन्य सुरक्षा बल और पांच कंपनी पीएसी के अलावा कई हजार होमगार्ड भी लगाए गए हैं।

3943 पोलिंग पार्टियां संपन्न कराएंगी चुनाव

दोनों लोकसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए 3943 मतदान टोलियां बनाई गई हैं। इसके अतिरिक्त प्रत्येक कैटेगरी के 10 फीसद कर्मचारी आरक्षित रखे गए हैं। जिले में 2900 मतदान टोलियों में कम से कम एक महिला कार्मिक को भी रखा गया है।

कंट्रोल रूम में करें शिकायत

लोकसभा चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट के द्वितीय तल पर कमरा नं.-44 में कंट्रोल रूम स्थापित है।

निर्वाचन टोल फ्री नंबर-1950

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार टेलीफोन नंबर

-विधानसभा अतरौलिया के लिए टेलीफोन नं. 05462-246778,

-गोपालपुर -05462-246779

-सगड़ी 05462-246781

-मुबारकपुर 05462-246782

-आजमगढ़  05462-246784

-निजामाबाद 05462-246785

-फूलपुर-पवई के 05462-246787

-दीदारगंज 05462-246789

-लालगंज (सुरक्षित) 05462-246773

-मेंहनगर (सुरक्षित) के लिए टेलीफोन नं. 05462-246774

-सी-विजिल एप पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.