विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काशी में बालिका महोत्सव के दौरान हक में गूंजी आवाज, कहा - 'मेरा शरीर, मेरा अध‍िकार'

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 26 Oct 2026 03:46 PM (IST)

आशा ट्रस्ट द्वारा वाराणसी के हरसोस गांव में बालिका महोत्सव का आयोजन किया गया, जहाँ सैकड़ों किशोरियों ने कन्या भ्रूण ...और पढ़ें

वाराणसी में बालिका महोत्सव: हक के लिए गूंजी आवाज, 'मेरा शरीर, मेरा अधिकार' का नारा

वाराणसी में बालिका महोत्सव: हक के लिए गूंजी आवाज, 'मेरा शरीर, मेरा अधिकार' का नारा

HighLights

  1. आशा ट्रस्ट ने हरसोस गांव में बालिका महोत्सव आयोजित किया।

  2. किशोरियों ने बाल विवाह, दहेज, भ्रूण हत्या के खिलाफ रैली निकाली।

  3. कार्यक्रम में लड़कियों के अधिकार और शिक्षा पर जोर दिया गया।

जागरण संवाददाता, (जंसा) वाराणसी। आशा ट्रस्ट के तत्वाधान में सोमवार को हरसोस गांव मे बालिका महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरसोस,नागेपुर, बीरभानपुर, हरपुर, खेवली, भतसार, कपड़फोड़वा आदि गांव से आयी सैकड़ों किशोरी लड़कियों ने कन्या भ्रूण हत्या, यौन उत्पीड़न, दहेज़, बाल विवाह आदि के खिलाफ रैली निकाली।

रैली में शामिल लड़कियां,बाल विवाह बंद करो, तिलक दहेt छोडो जाती पाती तोड़ो, भीख नही अधिकर चाहिए जीने का सम्मान चाहिए, औरत भी जिन्दा इंसान नही भोग की वह सामान, कन्या भ्रूण हत्या बंद करो आदि नारे लगाये।

mera3

हरसोस गाँव में संचालित आशा सिलाई कढ़ाई केंद्र पर बालिका महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन लाेक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर ने दीप जलाकर किया!

कार्यक्रम में किशोरी सिलाई केंद्र,क़िशोरी समूह की लड़कियों ने बाल विवाह दहेज पर रोक लगाने की मांग किया। कई लड़कियों ने भ्रूण हत्या, दहेज, गैरबराबरी, लड़कियों के यौन उत्पीड़न आदि पर नाटक, भाषण व सांस्कृतिक कार्यक्रम किया।

कार्यक्रम में आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि बाल विवाह दहेज समाज में अभिशाप है, जिसके कारण बहुत से लड़कियों की पढाई छुड़ाकर कम उम्र में उनकी शादी करा दी जाती है जिससे लड़कियों के सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है।

mera2

सामाजिक कार्यकता आशा राय ने कहा कि आज घर में ही लड़किया सुरक्षित नहीं हैं और परिवार और उनके रिस्तेदार ही बहुत बार उनका यौन शोषण करते है इसलिए लड़कियों को यौन हिंसा के बारे में जागरूक करने की जरुरत है। घर में लड़कियों और लड़कों में भेदभाव खत्म करना है तो लड़कियों को शिक्षित होना पड़ेगा इसके लिए लड़कियों को ही आगे आना होगा।

mera1

कार्यक्रम में स्वागत चन्द्रकला प्रेमा और संचालन मनीषा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनीता पटेल, धन्यवाद ज्ञापन मनीषा और रिया ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील, जगदीश मास्टर, रंजीत, पूनम, आशीष, विद्या, राजेश, ममता, नीता, सीमा, अनीता, प्रतिमा, रामबचन, सोनी, राजकुमारी, गोल्डी, शबनम, सुमन, काजू, नेहा, साक्षी, सीता, सीमा, पायल, सुलेखा, अमृता, पिंकी, राधिका, संजना, सानिया, मधु, रिया, आंचल, मधुबाला, प्रियंका, रानी, बंदना, गुंजा, सुलेखा, करिश्मा, निशा आदि लोग शामिल रहे।