नगर में कचरा प्रबंधन बेपटरी : एनजीटी का आदेश तार-तार, खुलेआम जलाया जा रहा कूड़ा
नगर में कचरा प्रबंधन बेपटरी हो चुका है। नियमित रूप से कूड़ा उठान नहीं पा हो रहा है। वहीं लोग एनजीटी के आदेश को ताक पर रख कूड़े के ढेर में आग लगा रहे है।
वाराणसी, जेएनएन। नगर में कचरा प्रबंधन बेपटरी हो चुका है। नियमित रूप से कूड़ा उठान नहीं पा हो रहा है। वहीं लोग एनजीटी के आदेश को ताक पर रख कूड़े के ढेर में आग लगा रहे हैं जो मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। नगर निगम प्रशासन भी इसे रोकने में पूरी तरह फेल साबित हो रहा है जबकि इसके लिए व्यापक अधिनियम बने हैं। कूड़ा जलाते वक्त पकड़े गए तो नगर निगम भारी जुर्माना लगा सकता है। साथ ही एफआइआर का भी प्रावधान है।
नगर के विभिन्न इलाकों की बात करें तो बुधवार को रथयात्रा क्षेत्र में सड़क किनारे पड़े कूड़े में आग लगा दी गई थी। इसी प्रकार कचहरी स्थित आंबेडकर पार्क के पास वरुणा नदी के किनारे आग लगाने से धुआं पूरे इलाके में फैल गया था। इसके अलावा दौलतपुर आवास विकास कालोनी में भी कूड़ा जलाया जा रहा था। दीपावली दीपावली के मद्देनजर विशेष सफाई दीपावली को लेकर नगर निगम प्रशासन ने शहर की विशेष सफाई का निर्देश दिया है। हर वार्ड को एक ट्रैक्टर व हॉपर दिया गया है। मलबा उठान से लेकर घरों से निकलने वाले कचरे को निस्तारित करने के लिए टीम बनाई गई है। महापौर मृदुला जायसवाल विशेष सफाई अभियान की निगरानी कर रही हैं। सुपरवाइजर को अपने वार्ड की बेहतर साफ-सफाई का निर्देश दिया है। वहीं सीवर ओवरफ्लो की समस्या वाडरें में न हो, इसके लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम यानी क्यूआरटी का भी गठन किया है। इसमें 10 सफाईकर्मियों को रखा गया है जो शहर में जरूरत के हिसाब से भेजे जाएंगे।