मऊ में किशोरी से अवैध संबंध का बनाया वीडियो, इंटरनेट मीडिया पर कर दिया वायरल
जहनियापुर निवासी एक युवक से दोस्ती हो गई। युवक किशोरी से शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बना लिया। इसी बीच युवक ने किशोरी का वीडियो बना लिया और लड़की पर दबाव देने लगा कि वह दूसरे लड़कोु से संबंध से भी संबंध बनाए।
मऊ, जेएनएन। कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। जानकारी मिलते ही किशोरी ने माता पिता को घटना से अवगत कराया। शनिवार को माता पिता संग किशोरी थाने पहुंची थाने और लड़के के खिलाफ नामजद प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। प्रार्थना पत्र के आधार पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी का क्षेत्र के जहनियापुर निवासी एक युवक से दोस्ती हो गई। युवक किशोरी से शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बना लिया। इसी बीच युवक ने किशोरी का वीडियो बना लिया और लड़की पर दबाव देने लगा कि वह दूसरे लड़कों से संबंध से भी संबंध बनाए।
लड़की के मना करने पर वह भद्दी-भद्दी गाली गलौज करने लगा। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल की धमकी देने लगा। कहा कि पुलिस के पास गई तो जान से मार दिया जाएगा। इसी बीच युवक ने वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया किशोरी को जैसे ही इसकी सूचना मिली और वीडियो को देखा। अपने माता-पिता को घटना से अवगत करवाया।
यह था मामला : पीड़िता के अनुसार युवक ने उससे शादी का वायदा करके उसे भरोसे में लिया। इसके बाद कई बार उससे संबंध बनाया और किसी समय धोखे से उसने वीडियो भी बना लिया। कुछ समय से युवक उसे दूसरे लड़कोंं से भी संबंध बनाने का दबाव देने लगा। मना करने पर उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देनी शुरू कर दी। इसके बाद सख्ती से मना करने के बाद युवक ने उसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर डाल दिया। इसकी जानकारी होने के बाद उसने पुलिस से संपर्क किया। वहीं पुलिस ने भी शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू करने के साथ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और विधिक कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है। बताया कि आरोपित और उसके साथ अपराध में शामिल अन्य लोग बख्शे नहीं जाएंगे।