Move to Jagran APP

परम धर्म संसद 1008 ने मोर्चा अपना खोला, बनारस से श्रीभगवान के नाम पर लगी मुहर

राजनीतिक दलों पर सनातन धर्म की अनदेखी का आरोप लगाते हुए मुखर हुई परम धर्म संसद 1008 ने सोमवार को मोर्चा खोल दिया।

By Edited By: Published: Tue, 23 Apr 2019 01:44 AM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 01:44 AM (IST)
परम धर्म संसद 1008 ने मोर्चा अपना खोला, बनारस से श्रीभगवान के नाम पर लगी मुहर
परम धर्म संसद 1008 ने मोर्चा अपना खोला, बनारस से श्रीभगवान के नाम पर लगी मुहर

वाराणसी, जेएनएन। राजनीतिक दलों पर सनातन धर्म की अनदेखी का आरोप लगाते हुए मुखर हुई परम धर्म संसद 1008 ने सोमवार को मोर्चा खोल दिया। अखिल भारतीय राम राज्य परिषद की ओर से लोकसभा चुनाव में बनारस से वेदांताचार्य श्रीभगवान को मैदान में उतारने की घोषणा कर दी गई। अखिल भारतीय संत परिषद के राष्ट्रीय संयोजक श्रीभगवान राष्ट्रीय स्तर पर संतों की विभिन्न समितियों में भी महत्वपूर्ण पदों पर हैं। वाराणसी संसदीय सीट से एहतियात के तौर पर चार डमी प्रत्याशी भी नामांकन करेंगे। इसमें महाराज मणि शरण सनातन महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी पद्मनाभ शरण महाराज, नीलम दुबे व सावित्री पांडेय शामिल हैं।

loksabha election banner

पार्टी नेतृत्व के अनुसार यह नामाकन महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण सिद्धांत के आधार पर कराया जाएगा। इसके अलावा चुनाव संचालन के लिए समिति भी बनाई गई है। रवि त्रिवेदी इसके प्रमुख व गिरीश तिवारी सह प्रमुख होंगे। जिले के आठों विस क्षेत्र के लिए चुनाव प्रभारी भी बनाए गए हैं। इनमें कैंट से सुनील शुक्ल, शहर दक्षिणी से संतोष अग्रहरि, उत्तरी से हरिनाथ दुबे, शिवपुर से श्रीप्रकाश पांडेय, अजगरा से नंदू कन्नौजिया, रोहनिया से अनुराग दुबे, सेवापुरी से रमेश उपाध्याय, पिंडरा से कमलेश यादव शामिल हैं। वहीं केदारघाट स्थित पादुका मठ को केंद्रीय चुनाव कार्यालय बनाया गया है। चुनाव संचालक रवि त्रिवेदी के अनुसार प्रत्याशियों का नामाकन तथा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन शुभ मुहूर्त में किया जाएगा।

प्रत्याशी ने जीते चार गोल्ड मेडल : प्रत्याशी वेदांताचार्य श्रीभगवान बीएचयू में 2006 से 2009 तक अध्ययन के दौरान चार गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुके हैं। मध्यप्रदेश के दमोह में सवा लाख मानस पाठ कराने के लिए ख्यात श्रीभगवान की शिक्षा बनारस में हुई है। तमाम समासेवी संस्थाओं के संचालक व कथाकार होने के साथ ही अखिल भारतीय संत जनपरमार्थ सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय संत समिति के युवा संगठन मंत्री भी हैं। प्रथम लोस चुनाव में तीन सीटों पर किया था कब्जा अखिल भारतीय राम राज्य परिषद की स्थापना स्वामी करपात्री जी महाराज ने की थी। सनातन हिंदू वर्णाश्रम धर्मशासित राष्ट्र स्थापना के उद्देश्यों के साथ इस दल ने वर्ष 1952 के प्रथम लोकसभा चुनाव में तीन सीटें प्राप्त की थीं। इसके अलावा 1952, 1957 व 1962 के विधानसभा चुनावों के दौरान खासकर राजस्थान में इस दल ने दर्जनों सीटें हासिल की थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.