Move to Jagran APP

पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति संग्रहालय में 104 वीं जयंती पर विविध आयोजन

पड़ाव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति संग्रहालय में 104 वीं जयंती पर विविध आयोजन शुक्रवार को किए गए। इस दौरान भाजपा नेता सुनील ओझा ने कहा कि पंडित जी के विचारों को आगे बढ़ाने से ही देश का विकास होगा।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 02:24 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 02:24 PM (IST)
पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति संग्रहालय में 104 वीं जयंती पर विविध आयोजन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति संग्रहालय में 104 वीं जयंती पर विविध आयोजन शुक्रवार को किए गए।

चंदौली, जेएनएन। पड़ाव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति संग्रहालय में 104 वीं जयंती पर विविध आयोजन शुक्रवार को किए गए। इस दौरान भाजपा नेता सुनील ओझा ने कहा कि पंडित जी के विचारों को आगे बढ़ाने से ही देश का विकास होगा। पंडित जी के 104 वीं जयंती पर पड़ाव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम में 104 अशोक के पेड़ों को भी कार्यकर्ताओं और भाजपा पदाधिकारियों द्वारा रोपा गया।

loksabha election banner

समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास ही उनका उद्देश्य था। एकात्म मानववाद के विचार से निकले अन्त्योदय योजना के तहत आज समाज के सभी तबके को लाभ मिले। जब समाज का हर व्यक्ति सबल होगा तभी देश विश्व गुरु बन कर पूरे विश्व में भारत का परचम लहरायेगा। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने पड़ाव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति संग्रहालय में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 104 वीं जयंती कार्यक्रम समारोह को संबोधित करते हुए कहा।

इस दौरान बतौर विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलकर ही देश का विकास संभव है। उनके विचारों को आगे बढ़ाते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार समाज के सभी व्यक्ति का विकास के लिए तमाम योजनाएं संचालित हो रही हैं। कार्यक्रम से पहले मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कुल 104 अशोक का पौधारोपण किया। तत्पश्चात चंदौली जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, वाराणसी जिलाध्यक्ष हंसलाल विश्वकर्मा तथा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया।

इस मौके पर मंत्री नीलकंठ तिवारी, मंत्री रविंद्र जायसवाल, विधायकगणाें में सुशील सिंह, साधना सिंह, सुरेंद्र सिंह, सौरभ श्रीवास्तव के अलावा अनिल गुप्ता, शिवशंकर सिंह पटेल, नवरतन राठी, अशोक चौरसिया, अवधेश कुशवाहा, नंदलाल चौहान, अजय प्रताप सिंह, डा.अनुपम गुप्ता सहित काफी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.