वाराणसी सहित पूर्वांचल में बादलों की खोह से बारिश की उम्मीदें ले रहीं टोह, जान लें कब हो सकती है बरसात
वाराणसी और पूर्वांचल में बादलों की आवाजाही जारी है, जिससे सुबह-शाम ठंडक बनी हुई है, जबकि दोपहर में गर्मी महसूस ...और पढ़ें

वाराणसी पूर्वांचल में मौसम का मिजाज कब होगी बारिश जानें ताजा अपडेट।
HighLights
वाराणसी और पूर्वांचल में बादलों की आवाजाही जारी है।
सुबह-शाम ठंडक, दोपहर में गर्मी, तापमान सामान्य से कम।
आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने और बारिश की उम्मीद।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सहित वाराणसी में इन दिनों बादलों के झुंड की रह रहकर आवाजाही का दौर बना हुआ है। पछुआ का जोर भी है और पश्चिमी विक्षोभ का असर गुजरने के बाद मौसम का रुख बेहतर हो चला है। हालांकि दोपहर में ही कुछ गर्मी का असर है बाकी शाम से लेकर सुबह तक ठंडक का असर दोबारा शुरू होने से मौसमी बीमारियां भी सिर उठाने लगी हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदलेगा और वातावरण में दोबारा गर्मी का असर लौटेगा। जबकि लू के दौर का असर मध्य अप्रैल तक ही अधिक प्रभावी होने की उम्मीद है।
सोमवार की सुबह वातावरण में ठंडी हवाओं का जोर रहने से लोगों को सुबह ठंडक का अहसास हुआ तो वातावरण में भी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी। मौसम विभाग के अनुमानों के अनुरूप ही वातावरण में ठंडक का असर हो रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में प्रभावी होने की वजह से ठंडक में इजाफा और दिन की धूप में कम असर का दौर चल रहा है। माना जा रहा है कि पखवारे भर के बाद दोबारा मौसम का रुख बदल सकता है। इसके बाद गर्मी और धूप के साथ दिन में लू का असर भी प्रभावी हो सकता है।
बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 29.8°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.7 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 16.5°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम रहा। आर्द्रता न्यूनतम 46% और अधिकतम 50% दर्ज की गई। तापमान सामान्य से कम है और आर्द्रता भी कम होने की वजह से बादलों की आवाजाही के बाद भी आर्द्रता पर्याप्त नहीं होने की वजह से बादलों की सक्रियता भी नहीं हो पा रही है। इसकी वजह से मौसम का रुख शुष्क ही बना हुआ है। माना जा रहा है कि आगे आर्द्रता में कमी होने पर बादलों की सक्रियता बूंदाबांदी करा सकती है।
