विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मानसून गया नहीं है लेक‍िन बरसात के द‍िन बीत चुके हैं, पश्‍च‍िमी उत्‍तर प्रदेश में ठ‍िठकी है मानसून की वापसी

By abhishek sharma Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 02 Oct 2026 11:12 AM (IST)

वाराणसी और पूर्वांचल में गुलाबी ठंड का दौर शुरू हो गया है, हालांकि मानसून की वापसी अभी पूरी नहीं हुई ...और पढ़ें

पूर्वांचल में गुलाबी ठंड का आगाज, मानसून की वापसी के साथ तापमान में गिरावट। (AI Image)

पूर्वांचल में गुलाबी ठंड का आगाज, मानसून की वापसी के साथ तापमान में गिरावट। (AI Image)

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में गुलाबी ठंड का दौर शुरू हो चुका है। अब बादलों की सक्र‍ियता का दौर मानसून की वापसी तक बने रहने का अनुमान तो है लेक‍िन लोकल हीट‍िंंग के अभाव में बादल सघन नहीं हो पा रहे है और बार‍िश का दौर भी शुरू नहीं हो पा रहा है। माना जा रहा है क‍ि अब गुलाबी ठंडक के साथ ही पुरवा हवाओं का जोर भी कमजोर पड़ेगा और आने वाले द‍िनों में मौसम का रुख ठंडक की ओर ही होगा। 

पश्‍च‍िमी उत्‍तर प्रदेश के कुछ ज‍िलों तक ही मानसून की वापसी अब तक हो सकी है। माना जा रहा है क‍ि आने वाले द‍िनों में मानसूनी वापसी पूरी तरह से पूर्वांचल से हो जाए लेक‍िन इसके लि‍ए लगभग दस अक्‍टूबर तक का ही समय होता है। इस ल‍िहाज से मानसून पूर्वांचल में सोनभद्र के रास्‍ते अभी सप्‍ताह भर बाद तक ही व‍िदायी की राह पर होगा लेक‍िन बार‍िश की संभावना लोकल हीट‍िंग की वजह से कम ही है। मौसम व‍िभाग की ओर से अब बार‍िश का संकेत सप्‍ताह भर नहीं हैं। 

वाराणसी में शुक्रवार की सुबह वातावरण का रुख बादलों की ओर रहा और द‍िन चढ़ने के साथ ही बादलों की आवाजाही का रुख भी बदला और आने वाले द‍िनों में मौसम का रुख अंचलों में कुहासे की ओर भी होगा। मौसम व‍िभाग ने इस सप्‍ताह से तापमान में कमी का संकेत भी द‍िया है। इस ल‍िहाज से गुलाबी ठंडक का असर पूर्वांचल में इसी सप्‍ताह से गहराना शुरू हो जाएगा। इसी के साथ गर्म‍ियों की व‍िदाई इस माह से मानी जा रही है।  

बीते चौबीस घंटों में वाराणसी में अध‍िकतम तापमान 33.6°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 0.2 ड‍िग्री कम रहा, न्‍यूनतम तापमान 23.9°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 0.3 ड‍िग्री कम रहा। इस दौरान वातावरण में आर्द्रता न्‍यूनतम 72% और अध‍िकतम 82% दर्ज की गई। मौसम व‍िभाग की ओर से जारी र‍िपोर्ट के अनुसार इस पूरे सप्‍ताह मौसम का अमूमन यही रुख रहेगा। जबक‍ि अंचलों में कुहासा द‍िन प्रत‍िद‍िन अब सघन होता जाएगा। मौसम व‍िभाग ने इस पूरे सप्‍ताह बादलों की मामूली सक्र‍ियता का ही संकेत द‍िया है।