विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी सह‍ित पूर्वांचल में धूप के बाद उमस ने घेरा, बार‍िश की संभावनाएं कम होने की ओर, गुलाबी ठंडक का असर हो रहा प्रभावी

By abhishek sharma Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 29 Sep 2026 11:09 AM (IST)

वाराणसी और पूर्वांचल में मौसम का रुख बदल रहा है, मानसून की सक्रियता प्रभावित होने से बारिश की संभावनाएं कम ...और पढ़ें

वाराणसी में बदल रहा मौसम, मानसून की वापसी के साथ गुलाबी ठंडक का आगमन।

वाराणसी में बदल रहा मौसम, मानसून की वापसी के साथ गुलाबी ठंडक का आगमन।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल स‍ह‍ित वाराणसी में मौसम का रुख लगातार बदलाव की ओर बना हुआ है। चक्रवात के गुजरने के बाद से ही मानसूनी सक्र‍ियता प्रभाव‍ित होने का अनुमान है। मानसून पश्‍च‍िमी उत्तर प्रदेश से वापस होते हुए सप्‍ताह भर से अध‍िक समय से वहीं पर ठहरा हुआ है। मानसूनी सक्र‍ियता का दौर होने के बाद भी मानसून का प्रबल असर नहीं है। इसके पीछे चक्रवाती प्रभाव को असरकारक माना जा रहा है। 

मंगलवार की सुबह वातावरण में नमी का असर बना रहा और पुरवा का जोर भी बना रहा। हालांक‍ि बार‍िश कराने के ल‍िए आर्द्रता पर्याप्‍त नहीं थी। मौसम वि‍भाग ने अब धूप छांव का खेल बना रहने का अनुमान जताया है। वातावरण का रुख बादलों की ओर भी बना हुआ है लेक‍िन बार‍िश कराने की स्‍थ‍ित‍ि कमजोर ही है। मौसम व‍िभाग की ओर से बताया गया क‍ि अब मानसून वापसी की ओर है, हालांक‍ि यह पश्‍च‍िमी उत्‍तर प्रदेश में ही फंसा हुआ है। 

वहीं तापमान में कमी के साथ ही अब वातावरण में गुलाबी ठंडक का असर शुरू हो चुका है। गुलाबी ठंड के साथ ही द‍िन चढ़ने के साथ ही अब धूप की तल्‍खी में कमी भी आई है। माना जा रहा है क‍ि जल्‍द ही वातावरण में सुबह होने वाला अंचलों का कुहासा शहर में भी प्रभावी होने लगेगा। इसके साथ ही ठंड का असर पूर्वांचल में प्रभाव डालने लगेगा। हालांक‍ि घरों में कूलर और एसी बंद होने के बाद पंखों की गत‍ि भी सुस्‍त हो चली है। 

बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 32.5°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 1.3 ड‍िग्री कम रहा। न्‍यूनतम तापमान 23.8°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 0.4 ड‍िग्री कम रहा। इस दौरान आर्द्रता अध‍िकतम 89% दर्ज की गई। मौसम व‍िभाग ने इस पूरे सप्‍ताह के ल‍िए कोई अलर्ट नहीं जारी क‍िया है। इस पूरे सप्‍ताह बादलों की आवाजाही का क्रम जारी रहने के साथ ही धूप छांव का दौर भी जारी रहेगा। मौसम व‍िभाग की ओर से बताया गया क‍ि अब बार‍िश की संभावना कम ही इस सप्‍ताह है।