विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी सह‍ित पुर्वांचल में बादलों ने पहले ग‍िराया पानी अब ग‍िरा हुआ है पारा, गुलाबी ठंड कंपाने को हुई आतुर

By abhishek sharma Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 10 Oct 2026 11:27 AM (IST)

वाराणसी और पूर्वांचल में बारिश के बाद मौसम बदला है, अब गुलाबी ठंडक और कुहासे का दौर शुरू हो गया ...और पढ़ें

वाराणसी और पूर्वांचल में गुलाबी ठंड की दस्तक, पारा गिरा, जल्द छाएगा कोहरा।

वाराणसी और पूर्वांचल में गुलाबी ठंड की दस्तक, पारा गिरा, जल्द छाएगा कोहरा।

HighLights

  1. बारिश के बाद वाराणसी में गुलाबी ठंड की शुरुआत।

  2. तापमान सामान्य से नीचे, कुहासा और उमस का असर।

  3. मानसून की विदाई, जल्द कोहरे की संभावना।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में मौसम का रुख बदला हुआ है और बीते द‍िनों हुई झमाझम बरसात के बाद अब कुहासा का दौर शुरू होने के साथ ही वातावरण का रुख भी पूरी तरह से गुलाबी ठंडक की ओर हो चला है। मौसम व‍िभाग के अनुमानों के अनुसार इस पूरे सप्‍ताह बादलों की मामूली सक्र‍ियता का दौर हो सकता है लेक‍िन बार‍िश की संभावना नहीं है। 

बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 31.7°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 2.4 ड‍िग्री कम रहा और न्यूनतम तापमान 21.6°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 1.3 ड‍िग्री कम रहा। इस दौरान न्‍यूनतम आर्द्रता 76% और अध‍िकतम आर्द्रता 81% दर्ज की गई। वातावरण में दोपहर की धूप के साथ उमस का असर तो हो रहा है लेक‍िन कम हुआ तापमान लोगों को राहत भी दे रहा है। 

वाराणसी सह‍ित पूर्वांचल में मानसून के सप्‍ताह भर पूर्व व‍िदा होने के बाद अब बादलों की मामूली सक्र‍ियता का ही दौर शेष है जबक‍ि इसके बाद अब गुलाबी ठंडक पूरी तरह से प्रभावी हो चुकी है। गुलाबी ठंडक की शुरुआत के साथ ही वातावरण में पारा फ‍िलहाल सामान्‍य से दो ड‍िग्री तक कम चल रहा है। माना जा रहा है क‍ि जल्‍द ही वातावरण में कोहरे का असर भी प्रभावी हो सकता है। 

मौसम व‍िभाग की ओर से बताया गया है क‍ि अब मानसून के बीतने के बाद माना जा रहा है क‍ि अब बादलों की सक्रि‍यता कम ही होगी। पुरवा हवाओं का जोर भी कमजोर पड़ेगा और आने वाले माह भर के बाद पछुआ का जोर प्रभावी होने लगेगा। हालांक‍ि गुलाबी ठंडक की शुरुआत के साथ ही वातावरण में कुहासे का असर शुरू हो चुका है। इसके साथ ही कुहासा सुबह और शाम को अंचलों में अध‍िक प्रभावी हो रहा है। इसके बाद अब कोहरे का दौर भी शुरू हो जाएगा।