वाराणसी सहित पूर्वांचल से अर्नब चक्रवात के असर की विदायी, बादलों के बीच खिली धूप ने दी राहत
अर्नब चक्रवात के गुजरने के बाद वाराणसी और पूर्वांचल में मौसम बेहतर हुआ है, बादलों के बीच धूप खिलने से ...और पढ़ें

वाराणसी और पूर्वांचल में अर्नब चक्रवात का असर खत्म, धूप और गुलाबी ठंड ने दी राहत।
HighLights
अर्नब चक्रवात के बाद वाराणसी में मौसम बेहतर हुआ।
बादलों के बीच धूप खिलने से मिली उमस से राहत।
तापमान में गिरावट, गुलाबी ठंड की हुई शुरुआत।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सहित वाराणसी में मौसम का रुख अर्नब चक्रवात के गुजरने के बाद अब बेहतर हो चला है। बादलों की आवाजाही के बीच धूप अब राहत भी दे रही है। मौसम विभाग के अनुमानों के अनुसार अब तापमान में कमी आएगी और वातावरण का रुख बादलों की ओर सप्ताह भर तक ही बना रहेगा, इसके बाद मानसून भी विदायी की ओर हो जाएगा।
रविवार की सुबह वातावरण का रुख बेहतर नजर आया, मौसम का रुख बादलों की ओर होने के बीच दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी खिली और पुरवा हवाओं का रुख भी बेहतर हुआ। दिन में धूप खिलने पर भी उमस में अधिकता नहीं आई और दिन चढ़ने के साथ ही राहत का दौर भी रहा। मौसम विभाग ने इस पूरे सप्ताह बादलों की आवाजाही का रुख बेहतर बने रहने का अनुमान है। माना जा रहा है कि अब गुलाबी ठंड का असर भी प्रभावी हो जाएगा।
बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 27.7°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.6 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.0°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम रहा। जबकि 026.0mm तक बारिश भी दर्ज की गई। आर्द्रता इस दौरान न्यूनतम 96% और अधिकतम 91% दर्ज किया गया। वहीं मौसम का रुख अब बादलों के साथ ही धूप का भी मेल वाला शुरू हो गया है। जबकि गुलाबी ठंडक का असर शुरू होने लगा है और तापमान में आ रही कमी की वजह से मौसम का रुख बेहतर होने लगा है।
