विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राज्य आजीविका मिशन की रैंकिंग ने PM मोदी का संसदीय क्षेत्र अव्वल, स्वरोजगार की दिशा में भी शानदार कार्य

Published: Fri, 31 Jul 2026 06:38 PM (IST)

प्रदेश राज्य आजीविका मिशन की रैंकिंग में वाराणसी लगातार दूसरे माह पहले स्थान पर रहा, जो महिलाओं के उत्थान और ...और पढ़ें

राज्य आजीविका मिशन की रैंकिंग ने PM मोदी का संसदीय क्षेत्र अव्वल।

राज्य आजीविका मिशन की रैंकिंग ने PM मोदी का संसदीय क्षेत्र अव्वल।

HighLights

  1. वाराणसी राज्य आजीविका मिशन रैंकिंग में लगातार प्रथम।

  2. महिलाओं के स्वरोजगार, सशक्तिकरण में उत्कृष्ट कार्य।

  3. अंबेडकर नगर, बिजनौर ने क्रमशः दूसरा, तीसरा स्थान पाया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रदेश राज्य आजीविका मिशन के तहत महिलाओं के उत्थान, स्व रोजगार और आत्मनिर्भरता में बेहतर कार्य का इनाम वाराणसी को मिला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में नारी सशक्तिकरण के साथ ही महिलाओं को आर्थिक मजबूत करने की दिशा में शानदार पहल हुई है।

प्रदेशीय आजीविका मिशन के विभिन्न मापदंडों को शामिल करते हुए जारी रैंकिंग में वाराणसी पहले स्थान पर है। मई में भी रैंकिंग प्रथम ही थी। प्रदेश का अंबेडकर नगर दूसरे व बिजनौर को रैकिंग में तीसरा स्थान मिला। मई की रैकिंग के तुलना में इटावा को चार जबकि हापुड़ को दो पायदान का नुकसान हुआ। टाप फाइव में अयोध्या व आगरा जनपद भी शामिल हैं।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लखनऊ मुख्यालय हर माह विभिन्न इंडिकेटर को सम्मिलित कर रैंकिंग जारी करता है। मई 2026 की रैकिंग में भी वाराणसी पहले स्थान पर काबिज था। पिछले साल इस उपलब्धि पर मिशन की टीम काे डिप्टी सीएम ने सम्मानित भी किया था।

वाराणसी में समूह से जुड़कर महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार हुआ। उन्हें खुलकर जीवन जीने की आजादी मिली। रोजगार के अवसर मिले। कौशल को निखारने एवं प्रदर्शित करने मंच मिला। आजीविका मिशन के जरिए महिलाओं को आर्थिक, शैक्षिक स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर दे रहा है।

महिलाएं अपने हुनर का प्रदर्शन कर बेहतरीन कार्य कर रही हैं। उनके बनाए उत्पाद को बाजार भी मिल रहा है। प्रेरणा मार्ट, आजीविका संवर्धन केंद्र के अलावा 12 इंटिग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर इसके माध्यम हैं। अब फूड कार्ट के जरिए महिलाएं मिलेट्स को बढ़ावा दे रही हैं।

इस आधार पर हुआ मूल्यांकन

  • समूहों, ग्राम संगठनों व संकुल की प्रोफाइलिंग
  • समूह गठन, ग्राम संगठन
  • क्रेडिट लिंकेज
  • स्टार्ट अप फण्ड
  • आतंरिक अंकेक्षण
  • माडल संकुल को वीजीएफ (व्यवहार्यता अंतर निधि)
  • बीसी सखी, विद्युत सखी
  • उत्पादक समूह
  • वार्षिक कार्ययोजना के सापेक्ष व्यय

उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन रैंकिंग

जनपद कुल स्कोर रैंकिंग (माह जून) रैंकिंग (माह मई) बदलाव (फायदा/नुकसान)
वाराणसी 1699 1 1 0
अंबेडकर नगर 1642 2 2 0
बिजनौर 1599 3 3 0
अयोध्या 1587 4 12 8 (फायदा)
आगरा 1563 5 11 6 (फायदा)
हापुड़ 1538 6 4 2 (नुकसान)
अलीगढ़ 1513 7 7 0
सहारनपुर 1513 8 10 2 (फायदा)
इटावा 1500 9 5 4 (नुकसान)
फर्रुखाबाद 1446 10 17 7 (फायदा)

अधिकारियों ने क्या कहा

महिलाओं की उन्नति और स्वरोजगार की दिशा में आजीविका मिशन ने बेहतर कार्य किया है। प्रदेश की रैकिंग में लगातार दूसरे माह भी वाराणसी अव्वल है। -श्रवण सिंह, डीपीएम, आजीविका मिशन वाराणसी।

यह भी पढ़ें- वाराणसी में बनेगा 13 मंजिला बनेगा महिला हॉस्टल, जमीन ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी