विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में 'तमंचे पर ड‍िस्‍को' की रील बनाते समय चली गोली, किशोर की हालत अस्‍पताल में गंभीर, दो किशोर बाल संरक्षण गृह भेजे गए

By Naushad Khan Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 06 Sep 2026 07:36 PM (IST)

वाराणसी में इंस्टाग्राम रील बनाते समय एक किशोर को गोली लग गई, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस ...और पढ़ें

वाराणसी में रील बनाते समय चली गोली, किशोर गंभीर, दो नाबालिग हिरासत में।

वाराणसी में रील बनाते समय चली गोली, किशोर गंभीर, दो नाबालिग हिरासत में।

HighLights

  1. रील बनाते समय किशोर को गोली लगी, हालत गंभीर।

  2. घटना में शामिल दो नाबालिग बाल संरक्षण गृह भेजे गए।

  3. पुलिस ने पिस्टल बरामद की, स्रोत की जांच जारी।

जागरण संवाददाता, (बाबतपुर) वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के कठिरांव ग्राम सभा के व्यहारियापुर मौजे में रील बनाते समय गोली चलने से घायल किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना में शामिल दोनों नाबालिग को रविवार को बाल संरक्षण गृह जेल भेज दिया गया।

बताते चलें कि शनिवार को दोपहर एक बजे घर के आंगन में इंस्ट्राग्राम पर वीडियो अपलोड करने के लिए रील बनाते समय नाबालिग कृष्ण मिश्र ने पिस्टल से गोली चलाई। जो सामने वीडियो बना रहे किशोर के गाल से होते हुए स्पाइन में जा फंसी। तमंचे पर ड‍िस्‍को की चाह भारी पड़ गई और पुल‍िस को मामले में दखल देना पड़ा। 

इसके बाद पुलिस के सहयोग से परिजन बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर ले गए। जहां हालत गम्भीर होने पर परिजन मलदहिया स्थित सिंह मेडिकल में भर्ती कराया। वहां स्पाइन में फंसी गोली को चिकित्सक लगे हुए हैं। परिजन पुत्र की हालत को लेकर परेशान दिखे। गंभीर हाल में इलाज जारी है। 

पुलिस ने काफी प्रयास व गिरफ्तार नाबालिगों के बताने पर रामपुर अंडर पास के पास .32 पिस्टल को बरामद किया। इसके बाद गिरफ्तार नाबालिगों को बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया। इंस्पेक्टर अजयराज वर्मा ने बताया कि पुलिस पिस्टल किशोर तक पहुंचने के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। पर‍िजनों ने भी प‍िस्‍टल को लेकर अनभ‍िज्ञता जताई है।