विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी के रवि फैन कंपनी में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, कर्मचार‍ियों को बाहर न‍िकाला गया

By Shrawan BhardwajEdited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 28 Sep 2026 10:38 AM (IST)

वाराणसी के मंडुवाडीह क्षेत्र में रवि फैन कंपनी में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग ...और पढ़ें

HighLights

  1. मंडुवाडीह की रवि फैन कंपनी में भीषण आग

  2. शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान

  3. सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

जागरण संवाददाता, वाराणसी। शहर स्‍थ‍ित मंडुवाडीह क्षेत्र में सोमवार की सुब‍ह संद‍िग्‍ध पर‍िस्‍थ‍ित‍ियों में फैक्‍ट्री में आग लग गई। मोढ़ेला तिराहा से 200 मीटर आगे मेघना हॉस्पिटल के पीछे स्थित रवि फैन कंपनी में सोमवार को भोर में 3:30 बजे अचानक आग लग गई जो देखते ही देखते पर‍िसर में काफी हद तक फैल गई।

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार देखते ही देखते आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया और चारों तरफ काला धुआं फैल गया। सूचना मिलते ही मंडुवाडीह थाने के उपनिरीक्षक सत्यानंद यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

फायर ब्रिगेड की कई गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी है, लेकिन आग की लपटें लगातार बढ़ती ही जा रही थीं। सुरक्षा के मद्देनजर बिजली विभाग से संपर्क कर बिजली आपूर्ति बंद करा दी।

बिल्डिंग में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। राहत की बात है कि अभी तक किसी के फंसे होने की सूचना नहीं है। अतिरिक्त फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के लिए इको कंट्रोल को सूचना दे दी गई है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि सही कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।