UP में बिजली उपभोक्ताओं को राहत, छुट्टियों पर नहीं कटेगी लाइट, मिलेगा 3 दिन का मौका
वाराणसी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। अब रविवार, द्वितीय शनिवार और राजपत्रित अवकाश पर बिजली ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
रविवार, द्वितीय शनिवार, राजपत्रित अवकाश पर नहीं कटेगी बिजली।
बकाया भुगतान के लिए उपभोक्ताओं को मिलेगा तीन दिन का अतिरिक्त समय।
स्मार्ट प्रीपेड मीटर रिचार्ज पर 2% छूट, नए कनेक्शन पर जमानत माफ।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। स्मार्ट प्रीपेड मीटर में कथित विसंगतियों से फैले भ्रम के बीच उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अब प्रत्येक रविवार, माह के द्वितीय शनिवार एवं राजपत्रित अवकाश के दिन बकाएदारों की बिजली नहीं कटेगी। उन्हें बकाया भुगतान करने के लिए तीन दिन का मौका मिलेगा।
यह जानकारी नगरीय विद्युत वितरण मंडल प्रथम दिलीप कुमार और द्वितीय सचिन कुमार ने गुरुवार को एक प्रेसवार्ता में दी। सिगरा स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि बिल बकाया होने के बावजूद शाम छह बजे से अगले दिन सुबह आठ बजे तक विद्युत विच्छेदित (कटौती) नहीं किया जाएगा।
बताया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को रिचार्ज कराने पर दो फ़ीसदी तक छूट दिया जा रहा है। साथ ही नए संयोजन (कनेक्शन) पर सिक्योरिटी मनी (जमानत राशि) जमा करने से छूट दी जा रही है।
यह भी पढ़ें- PM मोदी 27 अप्रैल की शाम आ सकते हैं काशी, परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
उपभोक्ता प्रतिदिन और प्रति घंटे के उपभोग की निगरानी अधिकृत एप पर कर सकते है। सुविधा के लिए मोबाइल फोन पर संदेश भी भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने स्मार्ट प्रीपेड मीटर के फायदों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया।
