Move to Jagran APP

Varanasi Panchayat Chunav Result 2021 : ब्लाक प्रमुखी के लिए ताल ठोकने लगे दावेदार, कई जगह होगी कांटे की टक्कर

ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर बैठने का सपना सजोए क्षेत्र पंचायत सदस्यों का परिणाम आने लगा है। रात तक जिन प्रत्याशियों के परिणाम घोषित हो चुके थे वे गुणा-गणित में जुट गए जिनके परिणाम नहीं आए थे वे अमंजस की स्थिति में।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Mon, 03 May 2021 07:30 AM (IST)Updated: Mon, 03 May 2021 11:04 AM (IST)
Varanasi Panchayat Chunav Result 2021 : ब्लाक प्रमुखी के लिए ताल ठोकने लगे दावेदार, कई जगह होगी कांटे की टक्कर
ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर बैठने का सपना सजोए क्षेत्र पंचायत सदस्यों का परिणाम आने लगा है।

वाराणसी, जेएनएन। ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर बैठने का सपना सजोए क्षेत्र पंचायत सदस्यों का परिणाम आने लगा है। रात तक जिन प्रत्याशियों के परिणाम घोषित हो चुके थे वे गुणा-गणित में जुट गए, जिनके परिणाम नहीं आए थे वे अमंजस की स्थिति में। तीन ब्लाकों को छोड़ दिया जाए तो पांच ब्लाकों पर टक्कर रहेगी। इसमें बड़ागांव, हरहुआ, पिंडरा ब्लाक प्रमुख है। हालांकि बड़ागांव पर सबकी निगाए रहेंगी। टक्कर देने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने जा चुके हैं या भारी मतों से विजय हासिल कर चुके हैं। चिरईगांव ब्लाक में दावेदारी करने वाले एक प्रत्याशी सुल्तानपुर से चुनाव हार गए और दूसरे स्थान से उन्हें जीतने का पूरा भरोसा है लेकिन परिणाम आने तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

loksabha election banner

पिंडरा ब्लाक प्रमुख के लिए तीन दावेदार हैं। दो पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो चुके है। एक पूर्व में ब्लाक प्रमुख रहे जगदीश गुप्ता का परिणाम रात तक आने की उम्मीद है। रामपुर ग्रामसभा से रंजीत कुमार, मुर्दी गांव के जाठी वार्ड से शरद कुमार यादव और नंदापुर से सुनील यादव निर्विरोध हो चुके हैं। सेवापुरी ब्लाक ओबीसी है। यहां पंचायत चुनाव के चायक्य रहे स्व. चुलबुल सिंह के बेटे एक महिला को निर्विरोध बीडीसी बना चुके हैं। ऐसे में रीना का ब्लाक प्रमुख बनना तय माना जा रहा है। बड़ागांव ब्लाक प्रमुख का पद सामान्य होने से यहां प्रमुखी के दावेदारों की संख्या अधिक है। अनेई से दीपक सिंह व बचोरा से नूतन सिंह निर्विरोध निर्वाचन है। वहीं अखोढा गांव के सत्येेंद्र सिंह व उनकी पत्नी पुष्पा सिंह ताल ठोक रही हैं। पूर्व प्रमुख सत्येंद्र सिंह 749 मत पाकर विजयी हो गए।

चिरईगांव ब्लाक से अभिषेक सिंह व पूर्व ब्लाक प्रमुख रहीं वंदना सिंह हैं लेकिन वंदना सिंह का रात तक परिणाम नहीं आया था। हरहुआ ब्लाक प्रमुख के तीन प्रमुख दावेदार हैं। तीनों निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। एक पूर्व ब्लाक प्रमुख डा. अशोक पटेल के पुत्र रवि पटेल हैं। दूसरे शक्ति सिंह उर्फ राजन सिंह तथा तीसरे विनोद उपाध्याय हैं। तीनों ही प्रमुख होने के लिए काफी दिनों से लगे हुए हैं। काशी विद्यापीठ ब्लाक प्रमुख के लिए निवर्तमान ब्लाक प्रमुख प्रवेश पटेल की पत्नी रेनू पटेल का सबसे आगे है। वे निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं। दूसरा नाम निर्विरोध निर्वाचित साधना ऊर्फ रीना का नाम है। चोलापुर ब्लाक सुरक्षित होने के चलते यहां दावेदारी अधिक नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.