Move to Jagran APP

वाराणसी एक बार फिर कोरोना मुक्त, 12 अक्‍टूबर को एक महिला मिली थी कोविड-19 पाजिटिव

12 अक्टूबर को यहां एक महिला कोरोना पाजिटिव पाई गई थी। करीब 11 दिन बाद उक्त महिला की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं इससे पहले कोरोना मुक्त होने के आठ दिन बाद बनारस में 12 आक्टूबर को एक महिला कोविड-19 पाजिटिव पाई गई थी।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 07:17 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 07:17 PM (IST)
वाराणसी एक बार फिर कोरोना मुक्त, 12 अक्‍टूबर को एक महिला मिली थी कोविड-19 पाजिटिव
12 अक्टूबर को यहां एक महिला कोरोना पाजिटिव पाई गई थी।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। काशी एक बार फिर कोरोना मुक्त हो गई है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से आई कोरोना रिपोर्ट के अनुसार अब एक भी कोरोना के एक्टिव केस नहीं है। इससे पहले 12 अक्टूबर को यहां एक महिला कोरोना पाजिटिव पाई गई थी। करीब 11 दिन बाद उक्त महिला की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं इससे पहले कोरोना मुक्त होने के आठ दिन बाद बनारस में 12 आक्टूबर को एक महिला कोविड-19 पाजिटिव पाई गई थी। इससे स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। पीड़ित 65 वर्षीय महिला को होम क्वारंटाइन किया गया। महिला भेलूपुर के रवींद्रपुरी कालोनी स्थित सरीन अपार्टमेंट की निवासी थी। बनारस चार अक्टूबर को कोरोना मुक्त घोषित किया गया था।

loksabha election banner

कोरोना की पहली लहर के दौरान वाराणसी में 21 मार्च 2020 को पहला मामला सामने आया था। इसके बाद मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगे। पिछले साल सात अगस्त को एक दिन में ही सबसे अधिक 312 मरीज पाजिटिव पाए गए थे। वहीं 10 मार्च 2021 तक 22041 पाजिटिव केस आए थे, जिनमें से 21614 ठीक भी हुए। हालांकि 377 की मौत हो गई। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या केवल 50 थी। वहीं इसके बाद से सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हुई। 28 मार्च 2021 को दूसरी लहर में पहली मौत दर्ज हुई। वहीं इसके बाद से लगातार न सिर्फ मरीजों की संख्या बढ़ने लगी, बल्कि मृत्यु का ग्राफ भी तेजी से भागने लगा।

इस बीच 15 अप्रैल 2021 को 2484 पाजिटिव मिले, जो एक दिन में सर्वाधिक केस मिलने का अब तक का आंकड़ा है। पहला मरीज मिलने से लेकर अब तक कुल 82396 पाजिटिव केस मिले। इनमें ये 81623 स्वस्थ हुए, जिनमें होम आइसोलेशन के 75320 एवं हास्पिटल से ठीक होकर निकलने वालों में 6303 मरीज शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस अवधि में 773 मरीजों की संक्रमण के चलते मौत हुई है। इसके साथ ही तीन अक्टूबर को वाराणसी जिले में एक भी कोरोना पाजिटिव नहीं थे, जिससे 551 दिन बाद काशी कोरोना मुक्त हो गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.