विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Varanasi: दुबई से आए दो युवकों ली गई तलाशी, मिक्सर ग्राइंडर और पास्ता मेकर खोलकर देखा गया तो उड़ गए के होश

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
Published: Wed, 23 Aug 2023 10:51 AM (IST)

Varanasi News शारजाह से एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार ...और पढ़ें

दुबई से आए दो युवकों ली गई तलाशी
दुबई से आए दो युवकों ली गई तलाशी

संवाद सूत्र, बाबतपुर : शारजाह से एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को पहुंचे दो यात्रियों के पास से कस्टम विभाग की टीम ने एक करोड़ 39 लाख का सोना बरामद किया। दोनों यात्रियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

कस्टम विभाग की टीम हवाई अड्डे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान आइएक्स 184 में सवार होकर शारजाह से आए यात्रियों की जांच की जा रही थी। इस दौरान दो यात्रियों पर संदेह होने पर अधिकारियों ने सघन जांच किया गया तो उनके पास छुपाए सोने की जानकारी हुई।

पास्ता मेकर में छुपा रखा था सोना

पकड़े गए बाराबंकी निवासी मोहम्मद कयास ने पास्ता मेकर मशीन में 920 ग्राम सोना छुपाया था। इसकी कीमत 54 लाख 9600 रुपये है। बिहार के भोजपुर निवासी राम बहादुर पासवान ने मिक्सर ग्राइंडर में 1.453 किलोग्राम सोना छुपाया था। इसकी कीमत 85 लाख 84 हजार 816 रुपये है।

जुलाई माह में यात्री के पास से 50 लाख से अधिक का सोना बरामद हुआ था। जून माह में यात्री सवा करोड़ का सोना टायलेट में छिपा कर भाग गया था जिसको कस्टम टीम ने बरामद किया था।

सोना भारत भेजने के लिए तस्कर दुबई कमाने गए युवकों को लालच देकर कैरियर बनाते हैं। इससे तस्कर सबकी नजर से बचे रहते हैं। सोना पकड़े जाने के बाद दावा भी नहीं करते हैं।